प्लेन हादसा: असम के जोरहाट में प्लेन क्रैश में वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत, को-पायलट बचा, गंभीर हालात में इलाज जारी, लैंडिंग के बाद विमान में लगी थी आग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। IAF अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई है। को-पायलट बच गया है और उनका इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। असम के जोरहाट में AN -32 विमान क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम की जान चली गई।
भारतीय वायु सेना से मिली जानकारी के मुताबिक एयरबेस के अंदर लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। भारतीय वायु सेना ने कहा आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान IAF के An-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विमान में सवार चालक दल के मेंबर्स और कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लिए आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
जैसा कि बताया जा रहा है, विमान ने एयरबेस के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली थी, लेकिन ठीक उसके बाद विमान में आग लग गई, आग की लपटें देखकर पूरे एयरबेस में हड़कंप और शोरगुल का माहौल बन गया। घटना को देखते ही वायुसेनना की इमरजेंसी ईकाई फौरन सक्रिय हुई।
अभी तक वायुसेना के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संभवतया ऐसा माना जा रहा है कि अधिकारियों की ओर से प्लेन में सवार लोगों की स्थिति और दुर्घटना की सटीक वजह सामने आने के बाद थोड़ी देर में कोई ऑफिसियल बयान जारी किया जाए।
Created On :   13 Jun 2026 11:20 AM IST







