भीषण आग: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भीषण आग, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ये आग धागे के गोदाम में लगी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन की सूझबूझ की वजह से समय रहते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया गया। खबरें हैं कि, इस हादसे में लाखों रुपये के सामान जल कर खाक हो गए। कभी बड़ा नुकसान हुआ है।
Created On :   15 Nov 2023 9:18 AM IST
Next Story












