MP News: बुन्देली, बघेली, मालवी, निवाड़ी, गोंडी, भीली, बारेली और कोरकू पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

बुन्देली, बघेली, मालवी, निवाड़ी, गोंडी, भीली, बारेली और कोरकू पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे
  • मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की 8 महत्वपूर्ण भाषाओं में अध्ययन सामग्री तैयार की
  • विभाग ने स्थानीय भाषा के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए इन भाषाओं में अध्ययन सामग्री की है तैयार
  • पांडुलिपि डेढ़ महीने में मिलेगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की 8 महत्वपूर्ण भाषाओं बुन्देली, बघेली, मालवी, निवाड़ी, गोंडी, भीली, बारेली और कोरकू में अध्ययन सामग्री तैयार की है, जिसे स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। विभाग ने स्थानीय भाषा के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए इन भाषाओं में अध्ययन सामग्री तैयार की है। बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पाठ्य पुस्तक निगम की गवर्निंग बॉडी की बैठक ली, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली किताबों की प्रिटिंग हाई क्वालिटी का हो। उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रिंट की जाना है, इनकी क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्रिंटिंग का काम तय समय-सीमा में किया जाए। किताबों का वितरण शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही कर लिया जाए।

पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी विनय निगम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में करीब 9 करोड़ किताबें छापी जाएगी। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत निविदा की प्रक्रिया होगी। निगम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10 मार्च 2026 तक सभी किताबों की प्रिंटिंग कार्य पूरा कर लेगा।

पांडुलिपि डेढ़ महीने में मिलेगी

राज्य शिक्षा केन्द्र आगामी सत्र के लिये एनसीईआरटी और एससीईआरटी से किताबों की पांडुलिपि सितंबर 2025 अंत तक पाठ्य पुस्तक निगम को दे देगा। इसके बाद प्रिंटिंग की प्रक्रिया शुरु होगी।

Created On :   21 Aug 2025 11:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story