दिल्ली में 1,607 नए कोविड मामले दर्ज, 2 की गई जान

1,607 new Kovid cases registered in Delhi, 2 lives were lost
दिल्ली में 1,607 नए कोविड मामले दर्ज, 2 की गई जान
कोरोना ने बढ़ाई चिंता दिल्ली में 1,607 नए कोविड मामले दर्ज, 2 की गई जान
हाईलाइट
  • राजधानी शहर में कोविड की मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले के बीच दिल्ली में 1,607 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामले बढ़कर 18,81,555 हो गये हैं। इसी दौरान, दो कोविड की मृत्यु भी हुई, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 26,174 हो गया है। बुलेटिन के अनुसार, राजधानी शहर में कोविड की मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।

सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 5,609 हो गई है और पॉजिटिविटी दर 5.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 1,246 मरीज ठीक होने के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 18,49,772 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3,863 हो गए हैं। शहर में कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 632 है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 30,459 नए टेस्टों में से 19,353 आरटी-पीसीआर और 11,106 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गये हैं। इसी के साथ टेस्टों की कुल संख्या 3,78,24,805 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 60,287 टीके लगाए गए, जिसमें 8,127 पहली खुराक, 28,315 सेकंड और 23,845 एहतियात खुराक दी गई हैं। इसी के साथ टीकाकरण की कुल संख्या 3,34,01,239 हो गई है।

(आईएएनएस)

Created On :   30 April 2022 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story