97 श्रमिकों को दिल्ली से बिहार ले जाने की कोशिश करते 2 गिरफ्तार

2 arrested for trying to take 97 workers from Delhi to Bihar
97 श्रमिकों को दिल्ली से बिहार ले जाने की कोशिश करते 2 गिरफ्तार
97 श्रमिकों को दिल्ली से बिहार ले जाने की कोशिश करते 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों पेशे से कंटेनर चालक हैं। दोनों के पास से कंटेनर भी जब्त कर लिये गये हैं। दोनों पर आरोप है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करके ये दोनों पैसों की लालच में 97 श्रमिकों को दिल्ली से बिहार ले जाने की जुगत में थे।

रविवार को आईएएनएस को यह जानकारी जिला डीसीपी आर.पी. मीणा ने दी। डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों का नाम उपेंद्र सिंह यादव और धर्मेद्र कुमार यादव है। पकड़ा गया उपेंद्र आरके पुरम और धर्मेद्र यादव इंदिरा कैंप ओखला फेज-1 का रहने वाला है। दोनों कंटेनर को पुलिस ने कालिंदी कुंज पुलिस पिकेट के पास पकड़ा। दोनों के कंटेनर में 97 वे श्रमिक बैठे हुए थे, जो इन दोनों आरोपियों के कहने पर मोटी रकम देकर बिहार स्थित अपने घर जा रहे थे।

डीसीपी आर.पी. मीणा के मुताबिक, दोनो कंटेनर बिहार में अलग अलग जिलों में चले जाते। इनमें एक कंटेनर बिहार के लखीसराय और दूसरा कंटेनर बिहार के मधुबनी जिले में जा रहा था। डीसीपी के मुताबिक, इन दोनों कंटेनर को पकड़वाने में दिल्ली की सीमा से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस ने भी दिल्ली पुलिस को सहयोग किया।

Created On :   10 May 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story