मुंबई में तब्लीगी जमात से जुड़े 25 आरोपी गिरफ्तार,21 विदेशी शामिल

25 accused in Tabligi Jamaat arrested, 21 foreigners involved
मुंबई में तब्लीगी जमात से जुड़े 25 आरोपी गिरफ्तार,21 विदेशी शामिल
मुंबई में तब्लीगी जमात से जुड़े 25 आरोपी गिरफ्तार,21 विदेशी शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे स्थित मुंब्रा इलाके से पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से 21 विदेशी जबकि चार भारतीय हैं। इन लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद इन्हें क्वांरटाइन करके रखा गया था और अवधि खत्म होने के बाद कोरोना से जुड़ी रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आई जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से 13 बांग्लादेशी और 8 मलेशियाई नागरिक हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों को देश से बाहर ना जाने की शर्त पर जमानत दे दी गई है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद देशभर में इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश शुरू हुई थी। जांच में पता चला था कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे 25 लोग मुंबई के समीप मुंब्रा में भी रह रहे हैं जिनमें से 21 विदेशी हैं। इन लोगों को पहचान कर 1 अप्रैल को शील डायघर के दोस्ती इलाके में कोरेंटाईन कक्ष में रखा गया था। पकड़े गए विदेशी नागरिक पर्यटन वीजा पर भारत आए थे लेकिन इसका उल्लंघन कर वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269,270 के साथ विदेशी नागरिक कानून, महामारी नियंत्रण कानून और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में भी सब के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। 

Created On :   23 April 2020 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story