दिल्ली: शेल्टर होम से आधी रात में गायब हुई 9 नाबालिग, देह व्यापार में धकेलने का शक

दिल्ली: शेल्टर होम से आधी रात में गायब हुई 9 नाबालिग, देह व्यापार में धकेलने का शक
हाईलाइट
  • दिल्ली के सरकारी शेल्टर होम से गायब हुई 9 नाबालिग लड़कियों
  • देह व्यापार में धकेलने की आशंका
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बने सरकारी शेल्टर होम से 9 नाबालिग बच्चियों के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की आधी रात की बताई जा रही है। दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाने में बच्चियों के अचानक गायब हो जाने का मामला दर्ज कराया गया है। आधी रात में बच्चियों के एक साथ गायब हो जाने पर महिला आयोग ने चिंता व्यक्त की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गायब नाबालिग बच्चियों को देह व्यापार में धकेले जाने की आशंका जताई है। 

बता दें कि मानव तस्करी और देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिगों को सुरक्षा के तौर पर शेल्टर होम में रखा जाता है। ऐसी 9 नाबालिगों को दिल्ली के संस्कार शेल्टर होम में रखा गया था। 1 दिसम्बर की रात को सभी 9 नाबालिग शेल्टर होम से अचानक गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक 8 नाबालिग मूलत: नेपाल और एक नाबालिग बिहार की रहने वाली है। जिनकी तलाश दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर महिला आयोग की टीम संस्कार आश्रम पहुंची। टीम ने कई घंटो तक छापेमारी की। इस दौरान आश्रम में कई अनियमितताएं सामने आई। आयोग की अध्यक्ष मालवीय ने बताया कि यहां नाबालिग के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। उन्हें समय पर खाना, सोने के लिए बिस्तर और पहनने के लिए कपड़े नहीं दिए जाते है। इस मामले पर गंभीरता देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने जीबी रोड के दलालों और सस्पेंड अधिकारियों के बीच कनेक्शन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से जीबी रोड जैसे रेड लाइट को हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा जीबी रोड जैसे रेड लाइट इलाका का बंद हो जाना जरूरी है। क्योंकि हर दिन यहां पर देह व्यापार के लिए लड़कियों को खरीदा-बेचा जाता है। 

 

Created On :   4 Dec 2018 8:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story