अब्दुल बासित का कार्यकाल समाप्त, भारत का किया धन्यवाद

Abdul Basits Tenure expired, said thanks to India
अब्दुल बासित का कार्यकाल समाप्त, भारत का किया धन्यवाद
अब्दुल बासित का कार्यकाल समाप्त, भारत का किया धन्यवाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का भारत में कार्यकाल समाप्त हो गया है। बुधवार को विदाई के अवसर पर उन्होंने भारत को धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "अलविदा भारत और सब कुछ के लिए धन्यवाद" लिखा है।

2014 में संभाली थी पाक उच्चायोग की कमान

राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बासित ने बुधवार देर शाम पाकिस्तान पहुंच गए हैं। बासित ने 2014 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की कमान संभाली थी। 

सोहेल महमूद लेंगे उनकी जगह

बासित ने बतौर पाक उच्चायुक्त भारत में चार साल काम किया। अब उनकी जगह सोहेल महमूद को नियुक्त किया गया है। महमूद मध्य अगस्त अपना कार्यभार संबाल सकते हैं। पाक उच्चायोग के प्रवक्ता ख्वाजा माज ने कहा "मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से उनके दो गुण बेहद सराहनीय हैं, "पहला उनका धैर्य और दूसरा आत्मनियंत्रण" इन्हीं की बदौलत मीडिया के तीखे सवालों के बावजूद खुद पर काबू रखते हुए उनका जवाब देना देखने लायक होता था।"
 

Created On :   3 Aug 2017 9:18 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story