अमृतसर अटैक: हमले का पहला आरोपी गिरफ्तार, पाक के शामिल होने के सबूत मिले

amritsar attack: one of the two persons involved in attack arrested
अमृतसर अटैक: हमले का पहला आरोपी गिरफ्तार, पाक के शामिल होने के सबूत मिले
अमृतसर अटैक: हमले का पहला आरोपी गिरफ्तार, पाक के शामिल होने के सबूत मिले
हाईलाइट
  • अमृतसर में निरंकारी डेरे पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
  • आरोपी पंजाब का ही रहने वाला है और उसका नाम बिक्रमजीत सिंह है।
  • हमले का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर में निरंकारी डेरे पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस हमले का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी पंजाब का ही रहने वाला है और उसका नाम बिक्रमजीत सिंह है। वहीं इस हमले में शामिल दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत ने पाकिस्तान में मौजूद ISI की मदद से यह हमला किया है। 

अमरिंदर सिंह ने कहा, "इस केस का कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं है। यह पूरी तरह से आतंकवाद का मामला है। निरंकारी डेरे पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह आसान लक्ष्य था। हमारे पास पहले भी कई संगठनों पर हमले की जानकारी थी, जिसे हमने सावधानी पूर्वक रोक दिया। पाक स्थित इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ही इस हमले का असली मास्टरमाइंड है।" 

सीएम ने कहा, "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पुलिस ने हमले में शामिल दो लोगों में से एक को पकड़ लिया। 26 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका नाम अवतार सिंह है।"

कैप्टन ने कहा, "यह एक अन्य प्रकार से बनाया गया ग्रेनेड है, जिसे किसी दूसरे देश के मॉड्यूल से लिया गया है। यह कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह ग्रेनेड जोर से फटता है। यह पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फेक्टरी द्वारा लाइसेंस के तहत बनाया गया है और यह पेलेट से भरे हुए हैं।"

गौरतलब है कि 19 नवंबर को अमृतसर के निरंकारी डेरे में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई थी। जिस समय हमला किया गया था, उस समय डेरे में 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तत्काल मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बात की थी। उन्होंने हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और करने को कहा था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी तुरंत हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

Created On :   21 Nov 2018 11:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story