आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का निधन

Andhra Pradesh Chief Ministers father-in-law died
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का निधन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का निधन
हाईलाइट
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का निधन

अमरावती, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के ससुर ई.सी. गंगी रेड्डी का शनिवार को निधन हो गया।

हैदराबाद में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।

गंगी रेड्डी के निधन की सूचना मिलते ही राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शोक जताया।

उन्होंने कहा, गंगी रेड्डी वाईएसआर कडप्पा जिले में एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ थे और वह लोगों के डॉक्टर के रूप में लोकप्रिय थे। भगवान उनके आत्मा को शांति दे।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी वाई एस भारती के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   3 Oct 2020 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story