कानपुर कांड: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका कल से ही थी- विवेक तन्खा

Anticipation of development encounter was foreseen: Tankha
कानपुर कांड: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका कल से ही थी- विवेक तन्खा
कानपुर कांड: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका कल से ही थी- विवेक तन्खा
हाईलाइट
  • विकास के एनकाउंटर की आशंका पहले से थी : तन्खा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़े गए उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को कानपुर ले जाते समय भागने की कोशिश के दौरान मारे जाने के घटनाक्रम पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा है कि, एनकाउंटर की आशंका तो कल से ही थी।

विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा, एनकाउंटर की आशंका कल (गुरुवार) से ही थी। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट में याचिका कल प्रस्तुत हो चुकी है। यह कस्टडी में मौत का प्रकरण है। घटना की परिस्थितियों की जांच कोर्ट की निगरानी, नियंत्रण में हो। विकास को दंड मिलना तो निश्चित था लेकिन यह पूरे खुलासे और कानूनी प्रक्रिया से होना था।

गौरतलब है कि, विकास दुबे को गुरुवार की सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा गया था। उसके बाद उज्जैन पुलिस ने उसे उत्तरप्रदेश की पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। गुरुवार की रात को विकास को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस वापस लौटी थी। कानपुर के करीब कार पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा विकास मुठभेड़ में मारा गया।

 

Created On :   10 July 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story