बिहार: ग्रेटर नोएडा में पलटी लोजपा सांसद के बेटे की कार, मौत

Ashutosh singh, son of LJP MP Veena Devi dies in a car accident
बिहार: ग्रेटर नोएडा में पलटी लोजपा सांसद के बेटे की कार, मौत
बिहार: ग्रेटर नोएडा में पलटी लोजपा सांसद के बेटे की कार, मौत
हाईलाइट
  • पूरा परिवार शव लेने दिल्ली रवाना
  • मुंगेर से लोजपा सांसद वीणा देवी का था बेटा
  • शाम 4 बजे तक पटना लाया जाएगा शव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सप्रेस वे पर हुआ। वीणा देवी बाहुबली नेता और मोकामा निवासी पूर्व सांसद सूरजभान की पत्नी हैं। हादसे के वक्त सांसद पुत्र आशुतोष सिंह कहीं से वापस घर लौट रहे थे।

 

आशुतोष की मौत की खबर के बाद वीणा देवी का पूरा परिवार शव लेने के लिए दिल्ली निकल चुका है। शाम 4 बजे तक वीणा के पुत्र को पटना लाए जाने की उम्मीद है। आशुतोष ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे के आसपास ये हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित होने के बाद पलट गई थी। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घायल आशुतोष को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

 

 

बता दें कि इससे पहले लोजपा के ही एक अन्य सांसद रामा सिंह के बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सड़क दुर्घटना में रामा सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह की मौत हो गई थी। राजीव केनरा बैंक में प्रोबेशनरी अफसर थे। दुर्घटना के समय वो अपनी होंडा सिटी कार शिमला से पटना खुद चलाकर आ रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय प्रयागराज (पूर्व इलाहाबाद) के पास उनकी कार पलट गई थी।

Created On :   27 Oct 2018 5:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story