हिमाचल के ऊना में बड़ा बस हादसा, खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

हिमाचल के ऊना में बड़ा बस हादसा, खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, ऊना। हिमाचल प्रदेश  के ऊना में पहाड़ी इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी बस एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि 5 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। यह हादसा सोमवार का है। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उनके परिवारों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। बस हादसे की वजह अभी तक नहीं पता चली है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर रही है। 

 

 

हालांकि बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी गाड़ी नैहरिया-मैड़ी मार्ग पर बेकाबू होकर खाई जा गिरी। सभी श्रद्धालु अब के मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने गए थे। बस हादसे में मारे गए तीर्थयात्री पंजाब के गुरदासपुर से आ रहे थे, इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। 

 

 

इस हादसे में 5 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। अस्पताल में भर्ती घायलों को जरूरी इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंपेगी। पुलिस बस हादसे की असल वजह पता लगाने की कार्रवाई कर रही है।

Created On :   1 May 2018 9:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story