बिहार : कन्हैया लिए गए हिरासत में, बाद में रिहा

Bihar: Kanhaiya taken into custody, later released
बिहार : कन्हैया लिए गए हिरासत में, बाद में रिहा
बिहार : कन्हैया लिए गए हिरासत में, बाद में रिहा
हाईलाइट
  • बिहार : कन्हैया लिए गए हिरासत में
  • बाद में रिहा

पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। वामपंथी नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गुरुवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया गया।।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, आज बापू-धाम (चंपारण) में गांधीजी को नमन करके गरीब-विरोधी सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत होनी थी। समाज के सभी तबकों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद थे, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले सबको हिरासत में ले लिया है।

कन्हैया ने आगे लिखा, इस यात्रा को शुरू होने से रोके जाने पर लोगों ने भितिहरवा गांधी आश्रम (चम्पारण) के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है। दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे। जगह है कितनी जेल में तेरे देख लिया है देखेंगे।

कन्हैया ने बाद में ट्वीट किया, गांधी-आश्रम (चम्पारण) में जनता के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुकते हुए प्रशासन ने हिरासत-आदेश को रद्द कर दिया है और सीएए-एनआरसी-एनपीआर के विरोध में एक महीने की जन-मन-गण यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई है। आज बेतिया और मोतिहारी में जन-सभाओं का आयोजन होगा।

इससे पहले, कन्हैया कुमार ने बताया था कि जन-गण-मन यात्रा बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों से गुजरेगी और इस दौरान करीब 50 सभाएं होंगी।

इस बीच, जिला प्रशासन ने हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया। पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देबरे ने कहा कि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार अपनी सभा कर रहे हैं।

Created On :   30 Jan 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story