बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी, पुत्री को मार डाला

Bihar: Man killed wife, daughter in suspicion of illegal relationship
बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी, पुत्री को मार डाला
बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी, पुत्री को मार डाला
हाईलाइट
  • बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी
  • पुत्री को मार डाला

जमुई (बिहार), 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिस कारण दोनों में विवाद होता रहता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जमुई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला प्रमोद तांती ने एक धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी पत्नी रीता देवी (27) और पुत्री ज्योति कुमारी (8) की हत्या कर दी।

जमुई के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि, सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पूछताछ के क्रम में आरोपी के पांच वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसने अपने पिता को हत्या करते देखा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व आरोपी प्रमोद ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कुमार ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एमएनपी/एएनएम

Created On :   3 Dec 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story