बिहार सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत

bihar srijan scam accused mahesh mandal died in hospital
बिहार सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत
बिहार सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में 700 करोड़ के सृजन घोटाले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घोटाले के आरोपी महेश मंडल की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। महेश किडनी और कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे। घोटाले के आरोप में जिला कल्याण विभाग से निलंबित महेश की गिरफ्तारी 13 अगस्त को भागलपुर से हुई थी, इसके बाद 15 अगस्त को कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। मगर उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

बताया जा रहा है कि महेश ने किडनी खराब होने की शिकायत की थी। साथ ही उन्हें शुगर की भी समस्या थी। जिसके बाद शुक्रवार और शनिवार को इलाज के लिए महेश को मायागंज अस्पताल भेजा गया। दो दिनों तक इलाज के बाद महेश मंडल को वापस जेल भेज दिया गया. रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई।

परिवार वालों का आरोप
वहीं महेश मंडल के परिवालों ने मौत पर सवाल उठाए हैं। परिवालों का आरोप है कि महेश का इलाज सही ढंग से नहीं किया गया जिसके चलते उनकी मौत हुई है। उनका ये भी कहना है कि महेश जिंदा होते को घोटाले से संबंधित कई और राज खोल सकते थे।

संपत्ति का ब्योरा
महेश जिला कल्याण विभाग में नाजिर थे। गिरफ्तारी के बाद महेश ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया था वह काफी चौंकाने वाला था। उनके गांव में डेढ़ एकड़ का विशाल घर मिला था, जिसमें हर कमरे में एसी था यहां तक की बाथरूम में भी एसी लगा हुआ था। महेश का बेटा शिव मंडल जनता दल यूनाइटेड का भागलपुर इकाई का युवा विंग का अध्यक्ष था और इस मामले के प्रकाश में आने के बाद उसे भी पार्टी से बाहर कर दिया गया।

बता दें कि ये घोटाला बिहार के भागलपुर में सामने आया है। जहां सृजन महिला आयोग नाम की संस्था ने बैंक और ट्रेजरी अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के गबन को अंजाम दिया है।

Created On :   21 Aug 2017 3:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story