- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- BJP central election committee meeting will decide candidates for Jharkhand on Saturday
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को झारखंड के लिए तय होंगे उम्मीदवार

हाईलाइट
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को झारखंड के लिए तय होंगे उम्मीदवार
नई दिल्ली, 8 नवंबर(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक यहां शनिवार शाम साढ़े छह बजे होगी। इस बैठक के बाद भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। हालांकि, बैठक देर रात तक चल सकती है, लिहाजा सूची अगले दिन रविवार से सोमवार तक जारी की जा सकती है।
11 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जुअल ओराम, शहनवाज हुसैन, विजय रहाटकर मौजूद रह सकते हैं।
राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं। भाजपा को अपने सहयोगियों आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ भी सीटों का बंटवारा करना है। आजसू एक दर्जन से अधिक सीटें मांग रही है तो राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा आधा दर्जन सीटें चाह रही है। गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं के स्तर से हुई बैठकों में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो चुकी है। हालांकि अभी सीटों के बंटवारे की कोई घोषणा नहीं हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर के दिल्ली स्थित आवास पर बीते गुरुवार को झारखंड कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसके बाद देर रात तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर भी बाद में मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा आदि की मौजूदगी में बैठक चली।
सूत्र बताते हैं कि इन दोनों बैठकों में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। अब शनिवार शाम होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम तौर पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी, जिसके बाद सूची जारी होगी।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: उद्धव का फडणवीस पर पलटवार, कहा- अमित शाह सीएम पद शेयरिंग को तैयार थे
दैनिक भास्कर हिंदी: SPG सुरक्षा वापस लेने पर बोले राहुल, मेरी और परिवार की सुरक्षा के लिए शुक्रिया
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र की सियासत में अभी पत्रबाजी का दौर
दैनिक भास्कर हिंदी: झारखंड चुनाव : विपक्षी महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की, सोरेन होंगे चेहरा
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार : सड़क निर्माण में धांधली पर पत्र को लेकर सियासत गरम