- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- BJP should see the conduct of its opposition days: Congress
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा अपने विपक्ष के दिनों के आचरण को देखे : कांग्रेस

हाईलाइट
- भाजपा अपने विपक्ष के दिनों के आचरण को देखे : कांग्रेस
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान विपक्षी पार्टी के तौर पर अपने आचरण को देखें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लद्दाख मुद्दे पर लगातार सवाल पूछने के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुधवार सुबह एक साथ कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस व गांधी परिवार पर निशाना साधा।
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, एक शाही राजवंश और उनके वफादार दरबारियों को बड़ा भ्रम है कि विपक्ष यानी सिर्फ एक उनका राजवंश। एक राजपरिवार नखरे दिखाता है और उनके दरबारी उस नकली कहानी को फैलाते फिरते हैं। ताजा मामला विपक्ष के सरकार से सवाल पूछने से जुड़ा है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, एक खारिज राजवंश पूरा विपक्ष नहीं हो सकता है। एक राजवंश का हित पूरे भारत का हित नहीं है। आज देश एकजुट है और हमारी सेना का समर्थन कर रहा है। यह वक्त एकजुटता का है।
अब भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा, भाजपा को सेना के पीछे नहीं छिपना चाहिए।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को पहले किया गया अपना आचरण याद करना चाहिए, जब उसने संप्रग शासन के दौरान संवेदनशील विदेश नीति के मुद्दों पर सरकार पर हमले किए थे।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, क्या प्रधानमंत्री 2004 से 2014 के दौरान भाजपा के लिए सार्वजनिक माफी मांगेंगे, जब भाजपा भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी।
तिवारी के साथ ही कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी पर हमला करने के बजाय, भाजपा को वह सुनना चाहिए, जो वह कहते हैं। अगर उनकी सलाह पर ध्यान दिया जाता तो स्थिति बेहतर होती।
भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी भाजपा अध्यक्ष पर तीखा हमला किया था।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: यूजीसी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए तय करेगा नए दिशा-निर्देश
दैनिक भास्कर हिंदी: पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू, कई केंद्रीय मंत्री करेंगे संबोधित
दैनिक भास्कर हिंदी: एनसीईआरटी का 2020-21 के लिए का नया रोडमैप जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: नवजात को बेरहमी से पीटने वाले पिता की केरल पुलिस मांगेगी कस्टडी
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस ने अरुणाचल में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार पर निशना साधा