महागठबंधन पर बोले शिवराज, कहा- बाराती तैयार हैं दूल्हे का पता नहीं

BJPs yuva vijay sankalp maha rally in Delhis Ramlila Maidan, Lok Sabha Elections 2019, Shivraj singh
महागठबंधन पर बोले शिवराज, कहा- बाराती तैयार हैं दूल्हे का पता नहीं
महागठबंधन पर बोले शिवराज, कहा- बाराती तैयार हैं दूल्हे का पता नहीं
हाईलाइट
  • दिल्ली में बीजेपी ने निकाली युवा विजय संकल्प महारैली
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रैली को किया संबोधित
  • महागठबंधन पर शिवराज सिंह ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान पर युवा विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान महागठबंधन पर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने आने वाली सेना में सेनापति कौन है इसका पता नहीं। बाराती तैयार हैं, लेकिन घोड़ी पर कौन बैठेगा इसका पता-ठिकाना नहीं हैं। बिना दूल्हा के घोड़ी कितना आगे बढ़ेगी। शिवराज ने कहा, महागठबंधन की इस बारात में दूल्हा कौन होगा इसका पता नहीं है। 

 आम चुनाव 2019 से ठीक पहले दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दल एक दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। कोलकाता की रैली में जुटी भीड़ के सामने गठबंधन के नेताओं द्वारा मोदी-शाह पर निशाना साधने के बाद शिवराज सिंह ने पलटवार किया है। शिवराज ने कहा, जिस मंच से वो लोग देश और लोकतंत्र बचाने की बात कह रहे थे उसी मंच से एक नेता ने बोफोर्स की याद दिला दी। आखिर सच्चाई कब छुपती है, कभी न कभी सच बाहर आ ही जाता है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज (रविवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान पर युवा विजय संकल्प महारैली निकाली।  जिसे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित किया। रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांंधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाए गए। रैली में शिवराज सिंह के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हुए। 

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने युवा को संगठन से जोड़ने के लिए 18002001080 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके सभी लोग बीजेपी से जुड सकते हैं। मिशन 2019 की तैयारियों के साथ इस महारैली में NAMO AGAIN का नारा दिया जाएगा। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है।इसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हर वर्ग के जीवन में देखने को मिला है। तिवारी ने कहा कि स्टैंडअप योजना, स्किल इंडिया, कौशल विकास योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं जिनके माध्यम से 15-20 करोड़ से ज्यादा युवा लाभान्वित हुए हैं। 

 

 

 

 

Created On :   20 Jan 2019 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story