बिहार: आरा में धर्मशाला में बम ब्लास्ट, कोलकाता से आए थे आत्मघाती हमलावर

बिहार: आरा में धर्मशाला में बम ब्लास्ट, कोलकाता से आए थे आत्मघाती हमलावर

डिजिटल डेस्क, आरा। गुरुवार सुबह बिहार के आरा में बम ब्‍लास्‍ट हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों के कमरे से संदिग्‍ध सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, शहर के शीशमहल चौक स्थित हरिखेन कुमार जैन धर्मशाला में पश्चिम बंगाल से पांच लोग ठहराने आए थे। यहां जब उन लोगों ने पहचान पत्र मांगा गया तो उन्‍होंने अपना बैग खोला। इस दौरान बैग में रखा बम ब्‍लास्‍ट कर गया। इस ब्‍लास्‍ट में एक हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घटना को अंजाम देने के पहले ही ब्लास्ट का शिकार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एक हमलावर गिरफ्तार

कोलकाता से हमलावरों के साथ आए चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि कोलकाता के तेलीपाड़ा से विक्की पासवान बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। इसके साथ और लोगों की होने की सूचना पर भोजपुर पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि चार फरार आरोपितों में एक जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हमलावर ने अपना नाम वृहस्पति उर्फ विक्की बताया है, जो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तेलीपाड़ा का है। वहां पर राजमिस्त्री का कार्य करता है। हालांकि इस अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पायी है।

शहर में की गई नाकेबंदी

घटना स्थल पर डीएम एसपी पहुंच चुके है, धर्मशाला को सील कर तलाशी दी जा रही है। वहीं, पटना से भी बम निरोधक दस्‍ता आरा के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस शहर की नाकेबंदी कर सघन छापेमारी कर रही है। नगर इंस्पेक्टर जे पी सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर धर्मशाला के रजिस्टर को जब्त कर लिया। साथ ही धर्मशाला में बाहर से किसी के आने या बाहर निकलने पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि अभी तलाशी अभियान चलाया जायेगा। एक्सपर्ट को भी बुलाया जा रहा है। आशंका जताई है कि कमरे में और भी बम हो सकते हैं। 

 

Created On :   15 Feb 2018 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story