रिश्ते पर कलंक : जिसे बेटा समझती रही, उसी ने लूट ली अस्मत

boy rape with step mother in faridabad
रिश्ते पर कलंक : जिसे बेटा समझती रही, उसी ने लूट ली अस्मत
रिश्ते पर कलंक : जिसे बेटा समझती रही, उसी ने लूट ली अस्मत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मां-बेटे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। एक मां अपने बेटे के लिए सारी दुनिया से लड़ जाती है पर उस पर आंच नहीं आने देती। लेकिन ये सारी बातें आज के समय में कहीं महत्व नहीं रखती हैं। फरीदाबाद से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां सौतेली मां ने अपने 20 वर्षीय बेटे पर रेप करने का आरोप लगाया है।

पहली पत्नी के बेटे ने किया रेप

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके में रहे रही पीड़िता ने बताया है कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का पति उसी की कॉलोनी में रहता था। उसने बताया कि उसके पति की कई सालों पहले एक शादी हो गई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद उसकी पत्नी की अचानक मौत हो गई। पहली पत्नी से उनका एक लड़का था। पीड़िता ने इसी लड़के पर उसका रेप करने का आरोप लगया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला बेटा उनके साथ उसी घर में रहता था। पति मजदूरी करने के लिए दिन में घर से बाहर रहता है। पीड़िता के अनुसार, करीब चार महीने पहले जब उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर था।तभी उसका सौतेला बेटा घर में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया।

कई बार कर चुका है रेप

महिला के साथ रेप करने की यह घटना यहीं खत्म नहीं हुई। उसने बताया कि वह आगे भी कई बार उसके साथ ऐसा करता रहा और उसके विरोध करने पर वह उसे जान से मार देने की धमकी दिया करता था। 30 सितंबर को भी महिला के सौतेले बेटे ने उसके साथ मारपीट कर उसका रेप किया। इस घटना के बाद महिला रविवार को शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार इस घटना की जांच चल रही है और आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है।

Created On :   4 Oct 2017 11:07 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story