उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार

Chances of clear weather in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार

लखनऊ, 12 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में सुबह से धूप खिली हुई है। प्रदेश में अभी पांच दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडक का अहसास हो रहा है। यह हवाएं अभी तापमान को और नीचे ले जाएंगी। लेकिन पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। सुबह कुछ कोहरा गिर सकता है। हिमालय क्षेत्र में चल रही मौसमी गतिविधियों का असर प्रदेश में भी हो रहा है।

मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 15 डिग्री, मेरठ का 13 डिग्री और बरेली का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 से लुढ़क कर 15.2 डिग्री पहुंच गया। इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Created On :   12 Nov 2019 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story