देश में सबसे अधिक गर्म शहर रहा चंद्रपुर, विश्व में तीसरा स्थान

Chandrapur is the hottest city in the country, third in the world
देश में सबसे अधिक गर्म शहर रहा चंद्रपुर, विश्व में तीसरा स्थान
देश में सबसे अधिक गर्म शहर रहा चंद्रपुर, विश्व में तीसरा स्थान

डिजिटल डेस्क , चंद्रपुर। भीषण गर्मी के लिए अपनी पहचान बना चुके चंद्रपुर का तापमान मंगलवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस होकर देश में सर्वाधिक रिकार्ड किया गया। वर्ल्ड में चंद्रपुर तापमान के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। गौरतलब है कि सोमवार को यहां का तापमान विश्व में सर्वाधिक दर्ज  किया गया। बढ़ते तापमान के चलते लोग दिनभर लू के थपेड़ों से परेशान होते रहे। इस वर्ष का यह सर्वाधिक तापमान था। गर्म हवा व लू के थपेड़े लगने से बचने के लिए लोगों ने दोपहर को घर में ही रहने में अपनी भलाई समझी। प्रशासन द्वारा भी भरी दोपहरी में घर के बाहर नहीं निकलने की अपील नागरिकों से की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते पंखे, कूलर., ऐसी काम नहीं आए। मजबूरी में  बाहर निकले लोग समय धूप से बचने के विविध उपाय कर रहे हैं। गला तर करने के लिए वे शीतपेयों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। 

विदर्भ में बढ़ रहा तापमान
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को सर्वाधिक तापमान विदर्भ में चंद्रपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें तो अकोला 44.1 डिसे, अमरावती  43, बुलढाना 39, गड़चिरोली 42, गोंदिया 40.8, नागपुर 43.2, वर्धा 44, वाशिम 41.6 और यवतमाल का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।  वहीं वर्ल्ड वेदर की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सर्वाधिक तापमान सउदी अरब के शरूराह का 45 डिग्री, दूसरे स्थान नायजर के एन.गुईमी का 44.7 और  भारत का चंद्रपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा विदर्भ के अकोला, वर्धा, अमरावती और नागपुर भी सर्वाधिक तापमान की सूची में थे।  

मौसम विभाग के जानकार व ग्रीन प्लानेट सोसाइटी के अध्यक्ष प्रा. सुरेश चोपने के अनुसार मंगलवार को चंद्रपुर तापमान के लिए देश में सर्वाधिक और दुनिया में तीसरे स्थान पर था। सोमवार को 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ चंद्रपुर का तापमान वर्ल्ड में सर्वाधिक दर्ज किया गया। पिछले एक दशक से वर्ल्ड के 10 टॉप तापमान वाले शहरों में चंद्रपुर का नंबर रहता आ रहा है। पिछले वर्ष इसी तारीख में चंद्रपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था।  इस वर्ष  17 अप्रैल को 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे साफ होता है कि चंद्रपुर का तापमान बढऩा, इसका कारण आदि पर गहन चिंतन करने के साथ उपाय करना जरूरी है। 

Created On :   18 April 2018 1:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story