चीनी विशेषज्ञों का कहना, 'जेटली के बयान ने सीमा विवाद को और बढ़ा दिया है'

डिजिटल डेस्क,बीजिंग। डोकलाम पर जारी सीमा विवाद को लेकर चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के विशेषज्ञों ने कहा है कि बुधवार को भारत के रक्षा मंत्री अरुण जटेली के बयान के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य विवाद बढ़ने की आशंका ओर बढ़ गई है। दरअसल बुधवार को जेटली ने राज्यसभा में कहा था कि 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध से सबक लिया है, साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेनाएं अब किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।
संघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज में एशिया-प्रशांत अध्ययन केंद्र के निदेशक और प्रोफेसर झाओ गैनचेंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, भारतीय नेताओं के बयानों में रक्षा मंत्री अरुण जेटली का हालिया बयान सबसे सख्त है। इसे साफ पता चलता है कि भारत चीन को एक संदेश दे रहा है कि वो युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य विवाद की आशंका बढ़ गई है। जेटली का यह बयान विवाद को बढ़ा रहा है।
झाओ ने आगे कहा, "चीन को भारत पर दबाव बनाना जारी रखना चाहिए और संभावित सैन्य ऑपरेशन की तैयारी भी करते रहना चाहिए"।
इससे पहले गुरुवार को इस बात की जानकारी मिली थी कि डोकलाम के आसपास के गांवों को खाली करने का आदेश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने नाथनांग गांव में रह रहे कुछ सौ लोगों को तुरंत घर छोड़ने के लिए कहा है। नाथनांग डोकलाम से 35 किमी दूरी पर है।
Created On :   11 Aug 2017 9:16 AM IST