हिंद महासागर में घुसे चीन के तीन युद्धपोत, इंडियन नेवी बोली-"स्वागत है आपका"

Chinese warships seen in the Indian Ocean navy welcomed him
हिंद महासागर में घुसे चीन के तीन युद्धपोत, इंडियन नेवी बोली-"स्वागत है आपका"
हिंद महासागर में घुसे चीन के तीन युद्धपोत, इंडियन नेवी बोली-"स्वागत है आपका"

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लगातार सीमा विवाद को लेकर तनातनी बनी हुई है। चीन के चैनिक लगातार भारत की सीमाओं में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे है। कभी जमीनी बॉर्डर से तो कभी समुद्री सीमा से घुसने की कोशिश में चीन लगा हुआ है। हालांकि भारत की तरफ से उसे ठीक जवाब भी मिल रहा है। भारत भी चीन को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। हाल ही में चीन के हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में देखे गए थे।

 

 

इसी बीच बीते दिन मंगलवार फिर से हिंद महासागर में जब चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए तो भारतीय नौसेना ने उनका स्वागत कुछ इस अंदाज में किया कि हर कोई हैरान रह गया। जब हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखे, तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया कि आज हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन की 29वीं एंटी पाइरसी एस्कॉर्ट फोर्स का स्वागत किया, हैप्पी हंटिंग।

 

 

बता दें कि भारत ने इस ट्वीट के जरिए बीजिंग को एक बड़ा संदेश दिया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन के इन युद्धपोतों को भारतीय नौ सेना ने जिस तरह पकड़ा, उससे साफ संदेश गया कि भारत भी हिंद महासागर में अपनी नज़रें गढ़ाए रखता है। चीन कई बार अरुणाचल, डोकलाम, उत्तराखंड सीमा के आस-पास घुसपैठ की कोशिशें करता आ रहा है। यही कारण है कि दोनों देशों के बीच में पिछले कुछ समय में तल्खी आई है।

 

नौसेना ने 50 युद्धपोत तैनात रखे हैं

बताया जा रहा है कि चीन के दो युद्धपोतों और एक टैंकर अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ मिशन के तहत गश्त पर जा रहे थे। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा कि "भारतीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए नौसेना ने 50 युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। नौसेना के इन पोतों का काम इन क्षेत्रों में चीनी पोतों की मौजूदगी पर निरंतर नजर बनाए रखना है। भारतीय युद्धपोतों को मलक्का में पिछले वर्ष जुलाई में तैनात किया गया था।

 

 

नौवहन की आजादी का सम्मान करते हैं-भारत

भारत का मानना है कि महासागर में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है। भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया कि भारतीय नौसेना हिन्द महासागर में समुद्री लुटेरों के खिलाफ मिशन के तहत गश्त के लिए चीनी नौसेना का स्वागत करती है।  कैप्टन शर्मा ने कहा कि हम समुद्री कानूनों और हिन्द महासागर में नौवहन की आजादी का सम्मान करते हैं।

Created On :   18 April 2018 8:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story