ऊर्जा मंत्रालय को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच फंसा पेंच, आज राहुल करेंगे मध्यस्थता

conflict between Congress and JDS over power ministry in karnataka, Rahul will mediate
ऊर्जा मंत्रालय को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच फंसा पेंच, आज राहुल करेंगे मध्यस्थता
ऊर्जा मंत्रालय को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच फंसा पेंच, आज राहुल करेंगे मध्यस्थता
हाईलाइट
  • बुधवार दोपहर 2 बजे कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
  • अगर बुधवार को शपथ होती है
  • तो कांग्रेस के 22 में ले 19-20 और जेडीएस के 12 में से 9-10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
  • अब तक हुए बंटवारे के हिसाब से ऊर्जा मंत्रालय जेडीएस के पास है। कांग्रेस इस सीट को अपने साथ रखना चाहती है।
  • दोनों पार्टियों के तय कोटे के सभी मंत्री शपथ नहीं लेंगे
  • बताया जाता है कि अभी भी कुछ मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस की सरकार में मंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी खत्म हो गई है। बुधवार दोपहर 2 बजे कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों के तय कोटे के सभी मंत्री शपथ नहीं लेंगे, बताया जाता है कि अभी भी कुछ मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस मसले पर दोनों दलों के नेता आज अमेरिका से वापस लौट रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में त्रिशंकु असेंबली के बाद चले सियासी "नाटक" और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से ही मंत्रालयों के बंटवारे पर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही है।  

 



ऊर्जा मंत्रालय को लेकर दोनों में खींचतान 


सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे के 2-3 पद खाली रखेंगी। यानी अगर बुधवार को शपथ होती है, तो कांग्रेस के 22 में ले 19-20 और जेडीएस के 12 में से 9-10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जाता है कि ऊर्जा मंत्रालय को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान चल रही है। अब तक हुए बंटवारे के हिसाब से ऊर्जा मंत्रालय जेडीएस के पास है। कांग्रेस इस सीट को अपने साथ रखना चाहती है। 



राहुल से इस मसले पर आज होगी चर्चा 


इस मसले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया, मौजूदा डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर, वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने वाले हैं। राहुल आज ही अमेरिका से वापस लौट रहे हैं। विभागों के बटवारे पर दोनों दलों के बीच शुरूआत से ही विवाद चल रहा है। काफी खींचतान के बाद दोनों के बीच काग्रेस को 22 और जेडीएस को 12 पद देने पर सहमति बनी थी।

 

किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय?


कांग्रेस : गृह, सिंचाई, बेंगलुरु डेवलपमेंट, उद्योग एवं शुगर इंडस्ट्री, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण जैसे 22 मंत्रालय रहेंगे।  

जेडीएस : सूचना विभाग, खुफिया विभाग, वित्त एवं आबकारी, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, पर्यटन, कॉपरेशन, शिक्षा एवं मेडिकल शिक्षा, पशुपालन,  बागवानी,  छोटे उद्योग, परिवहन विभाग सहित 12 मंत्रालय जेडीए को मिले हैं।

Created On :   5 Jun 2018 6:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story