कांग्रेस का घोषणा पत्र "जन आवाज" जारी, पहला काम दूर करना गरीबी और बेरोजगारी

कांग्रेस का घोषणा पत्र "जन आवाज" जारी, पहला काम दूर करना गरीबी और बेरोजगारी
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र 2019
  • गरीबी और बेरोजगारी को दूर करना पहला काम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के विजयपथ पर जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र को "जन आवाज" नाम दिया है, जिसके ऊपर लिखा है हम निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, हमारा पहला काम गरीबी और बेरोजगारी को दूर करना होगा। इसके साथ ही हम किसानों के लिए अलग से बजट लेकर आएंगे। सरकार बनने के साथ ही हम सबसे पहले न्याय योजना को लागू करेंगे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठन नेता पी. चिदंबरम मौजूद थे। 

 

घोषणा पत्र में राहुल गांधी की बड़ी बातें

1.न्याय योजना: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देश के 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया है। इस स्कीम के तहत कांग्रेस हर परिवार की न्यूनतम आय 12 हजार महीना तक पहुंचाएगी। 

2.सरकारी पदों पर भर्ती: 31 मार्च 2020 तक खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा। 

3.बिजनेस में मदद: राहुल गांधी ने नया बिजनेस शुरू वाले युवाओं को बड़ी राहत दी है। घोषणा पत्र में उन्होंने कहा कि किसी भी नए व्यवसाय के पहले 3 वर्षों के लिए किसी भी नियामक अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। व्यवसाय के लिए बैंकों से आसानी से लोन मिल जाएगा। राहुल ने कहा, पीएम ने मनरेगा का मजाक उड़ाया। पूरा देश जानता है मनरेगा ने देश को मजबूत किया। हम मनरेगा में 150 दिन की गांरटी करना चाहते हैं।

4.कर्ज माफी: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। राहुल ने कहा, हमारी राज्य सरकारों ने किसानों का कर्जा माफ किया। हमारा पहला कदम ये होगा कि किसानों के लिए हम सैपरेट किसान बजट लाएंगे। किसान को मालूम होना चाहिए कि कितना पैसा उसके लिए है। दूसरा कदम होगा कि अगर किसान कर्ज नहीं चुका पाएगा तो वो क्रिमिनल अफेंस नहीं होगा। सिविल अफेंस होगा।

5. शिक्षा पर खर्च: जीडीपी का 6 फीसदी पैसा शिक्षा के लिए खर्च किया जाएगा। 

6. हेल्थ केयर: हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे। गरीब से गरीब को हाई क्वालिटी इलाज मिल सके। 

7. सुरक्षा पर फोकस: नेशनल सिक्योरिटी और इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर आपको हमारा रिकॉर्ड पता है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने का काम करेगी। सुरक्षा पर हमारा जबरदस्त फोकस रहेगा। 

 

 

 

Created On :   2 April 2019 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story