बयान: DSP देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का हमला, गुजरात दंगों से जोड़ा कनेक्शन

Congress leader rahul gandhi dsp devinder singh terrorist connection nia
बयान: DSP देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का हमला, गुजरात दंगों से जोड़ा कनेक्शन
बयान: DSP देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का हमला, गुजरात दंगों से जोड़ा कनेक्शन
हाईलाइट
  • दविंदर सिंह को चुप कराना चाहती है सरकार- राहुल गांधी
  • दविंदर सिंह मामले में राहुल गांधी ट्वीट कर साधा मोदी सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर विवाद लगतार बढ़ रहा है। विपक्षी नेता मामले की जांच को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी देविंदर सिंह का मुंह कौन बंद करना चाहता है? राहुल ने ट्वीट में एनआई पर भी सवाल खड़े किए हैं।  

कोई नतीजा नहीं आएगा
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि "आतंकी डीएसपी देविंदर सिंह को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है, मामले की जांच एनआईए को सौंप देना। NIA के मुखिया एक और मोदी हैं- वाई के मोदी, जिन्होंने गुजरात दंगे और हरेन पांड्या की मर्डर की जांच की थी। वाईके की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानो पूरी तरह से दब गया है। आतंकी देवेंद्र को चुप कौन करना चाहता है और क्यों?"

 

मोदी और शाह चुप क्यों- राहुल गांधी
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल पर निशाना साधा था। उन्होंने सवाल किया था कि देविंदर सिंह की पुलवाना हमले में क्या भूमिका थी? उसे किसका संरक्षण मिला रहा था? राहुल ने कहा कि डीएसपी देविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को पनाह दी जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है। 

कुलगाम से किया गया था गिरफ्तार
बता दें डीएसपी देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ दो आतंकी भी गिरफ्तार किए गए। देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। सिंह क दिल्ली लाने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जुड़ी जांच एनआईए को सौंप दी है। 
 

Created On :   17 Jan 2020 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story