किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार मंडियों को नष्ट कर रही है

Congress leader Rahul Gandhi targets Modi government on agriculture law
किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार मंडियों को नष्ट कर रही है
कृषि कानून किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार मंडियों को नष्ट कर रही है
हाईलाइट
  • मंडियों को नष्ट कर रही है मोदी सरकार
  • राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार को कृषि कानूनों पर टारगेट किया है। राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दों को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की मंडियों को खत्म करने का काम कर रही है। किसानों का हक छीन जा रहा है। 

 

राहुल गांधी ने कहा, किसान की उपज खरीदने की एक प्रणाली है और उस प्रणाली में कुछ ख़ामियां हैं जिसमें सुधार करना चाहिए लेकिन सरकार इसे नष्ट कर रही है। सरकार मंडियों को नष्ट कर रही है। जिसका सीधा असर न केवल किसानों पर परन्तु देश के मध्यम वर्ग और देश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा 

राहुल गांधी ने कहा, देशभर में कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ प्रदर्शन चल रहा है। मैं उनके प्रदर्शन को पूरी तरह समझता हूं। ये कृषि क़ानून मूल रूप से भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ को नष्ट कर देंगे। हमारा कृषि क्षेत्र किसानों की बजाय 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा

राहुल गांधी ने कहा, कृषि हमारे इतिहास, संस्कृति और विरासत का एक आंतरिक हिस्सा है। मैं किसानों और उनकी नवाचार करने की क्षमता में विश्वास करता हूं। लेकिन, उनकी बुद्धिमत्ता, साधन संपन्नता, भावना के लिए एक मंच की आवश्यकता होती है. उन्होंने इस देश को बहुत कुछ दिया है।

Created On :   17 Aug 2021 11:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story