राफेल डील: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले राहुल, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे पीएम को चोर कहा

Congress President Rahul Gandhi once again attacked the BJP on rafale deal
राफेल डील: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले राहुल, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे पीएम को चोर कहा
राफेल डील: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले राहुल, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे पीएम को चोर कहा
हाईलाइट
  • अनिल अंबानी और पीएम मोदी ने डिफेंस फोर्स पर की एक सौ तीस हजार करोड़ की सर्जिकल स्ट्राइक
  • फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से आए एक बयान के बाद इस विवाद ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है
  • राफेल डील को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफेल डील पर पीएम मोदी से सफाई मांगी। उन्हें देश की जनता को बताना होगा कि, जो बात फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कही है वो सही है या नहीं ? राहुल ने कहा कि ओलांद ने हमारे पीएम को चोर कहा है। पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने लोगों की जेब से पैसा निकालकर अंबानी को दिया। राहुल ने ये भी कहा कि मैं पीएम मोदी की मदद के लिए तैयार हूं, लेकिन उन्हें पहले इस मामले में सफाई देनी होगी। 
 



30 हजार करोड़ का तोहफा अंबानी को दिया

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी के कहने पर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। अंबानी ने 536 करोड़ के राफेल को 1600 करोड़ रुपए में खरीदा। पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। पीएम मोदी को बचाने के लिए झूठ बोला जा रहा है। राफेल डील पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सहित बीजेपी के तमाम नेता झूठ बोल रहे हैं।


पीएम मोदी चुप क्यों- राहुल

राहुल गांधी ने कहा देश का चौकीदार चोरी कर गया। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे देश पर सवाल उठाए और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को चोर कहा, लेकिन पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द क्यों नहीं निकल रहा है। पीएम मोदी चुप क्यों हैं।


ट्वीट में भी पीएम पर किया था वार

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर वार किया था। राहुल ने ट्वीट किया था कि, ""प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी ने डिफेंस फोर्स पर एक सौ तीस हजार करोड़ की सर्जिकल स्ट्राइक की है। मोदी जी आपने हमारे शहीद सैनिकों के खून का अपमान किया है। आपने भारत की आत्मा से विश्वासघात किया, आपको शर्म आनी चाहिए।""


फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर घमासान

बता दें कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से आए एक बयान के बाद इस विवाद ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा देश के साथ धोखा किया गया है। आरजेडी और आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं यशवंत सिन्हा ने भी पीएम को घेरते हुए राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल किए है। 

 

 

 

 

Created On :   22 Sep 2018 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story