दिग्विजय सिंह का कटाक्ष, अब केवल ''भाजपा नेता और पीएम ही खाएंगे घूस''

Congress senior leader Digvijay Singh has once again targeted PM Modi
दिग्विजय सिंह का कटाक्ष, अब केवल ''भाजपा नेता और पीएम ही खाएंगे घूस''
दिग्विजय सिंह का कटाक्ष, अब केवल ''भाजपा नेता और पीएम ही खाएंगे घूस''

डिजिटस डेस्क,नई दिल्ली। दिग्विजय सिंह अपने बेबाक पन के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर एक बार फिर तंज कसते हुए ट्वीट करके कहा है कि मोदी जी "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा". जनाब उनका कहने का मतलब था, "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा केवल मुझे और भाजपा के नेताओं को छोड़कर"। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में कई बार इस बात के दोहरा चुके हैं।

पहले भी निशाने पर रहे हैं पीएम मोदी
कुछ समय पहले भी उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि जनता जरा ये देख लें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के उन नेताओं के साथ क्या किया जिन्होंने उनका साथ दिया था। केशुभाई से लेकर हरेंद्र पांड्या, तक इन नामों की सूची बहुत लबीं है।


नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा
गठबंधन को तोड़ भाजपा से हाथ मिलाने वाले नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा था कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वासमत नहीं, बल्कि "विश्वासघात मत" हासिल किया है। इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से दिग्विजय ने कहा कि, "यह व्यक्ति पहले कहता था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, पर भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा।अब नीतिश ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की जनता को धोखा दिया है। और बिहार की जनता नीतीश को जरूर सबक सिखाएगी।" 
साथ ही उन्होंने कहा, "बिहार में नाटक के बाद भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा भी बेपर्दा हो गया है।"


 

Created On :   3 Aug 2017 4:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story