Corona Virus: भारत में अब तक 108 संक्रमित, 2 की मौत, देशभर के 52 सेंटर पर की जा रही जांच, देखें लिस्ट

Corona Virus: 107 infected in India so far, 2 killed, 52 centers across the country are being investigated, see list
Corona Virus: भारत में अब तक 108 संक्रमित, 2 की मौत, देशभर के 52 सेंटर पर की जा रही जांच, देखें लिस्ट
Corona Virus: भारत में अब तक 108 संक्रमित, 2 की मौत, देशभर के 52 सेंटर पर की जा रही जांच, देखें लिस्ट
हाईलाइट
  • केंद्र सरकार ने देशभर में 52 टेस्टिंग सेंटर और 57 सैंपल कलेक्टिंग सेंटर बनाए
  • केरल में 3 और महाराष्ट्र के पुणे में 5 लोगों में संक्रमित होने की पुष्टि
  • भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले पीड़ितों की संख्या 108 पहुंची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में अब तक दो लोगों की जान चुकी है। वहीं देश में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से केरल में 3 और महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में 6 लोगों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले पीड़ितों की संख्या 108 पहुंच गई है। ऐसे हालात देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर में 52 टेस्टिंग सेंटर बनाए हैं। इसके अलावा सैंपल एकत्रित करने के लिए 57 सेंटर भी बनाए गए हैं। सरकार की तरफ से 30-40 हजार लोगों पर नजर रखी जा रही है। देश के 30 एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

देश में अब तक दो की मौत
कोरोना वायरस से देश में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इनमें से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में एक वृद्ध की हुई, उनकी उम्र 76 वर्ष थी। वे कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटे थे। वहीं, दूसरी मौत दिल्ली में 69 वर्षीय महिला की हुई। महिला को विदेश से लौटे बेटे के कारण कोरोना वा​यरस हुआ था। बेटे का इलाज किया जा रहा है।

देश में यहां बनाए गए टेस्टिंग सेंटर
देशभर में कोरोना वायरस के 52 टेस्टिंग सेंटर बनाए गए है। इनमें आंध्र प्रदेश में 3, अंडमान निकोबार में एक, असम में 2, बिहार में एक, चंडीगढ़ में एक, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 2, गुजरात में 2, हरियाणा में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, झारखंड में एक, कर्नाटक में 5, केरल में 3, मध्यप्रदेश में 2, मेघालय में एक, महाराष्ट्र में 2, मणिपुर में एक, ओडिशा में एक, पुडुचेरी में एक, पंजाब में 2, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 2, त्रिपुरा में एक, तेलंगाना में एक, यूपी में 3, उत्तराखंड में एक और पश्चिम बंगाल में 2 सेंटर बनाए गए हैं।

Andhra Pradesh
1. Sri Venkateswara Institute of Medical Sciences, Tirupati
2. Andhra Medical College, Visakhapatnam, Andhra Pradesh

Andaman Nicobar islands
3. GMC, Anantapur, AP
4. Regional Medical Research Centre, Port Blair, Andaman and Nicobar

Assam
5. Gauhati Medical College, Guwahati
6. Regional Medical Research Center, Dibrugarh

Bihar
7. Rajendra Memorial Research Institute of Medical Sciences, Patna

Chandigarh
8. Post Graduate Institute of Medical Education Research, Chandigarh

Chhattisgarh
9. All India Institute Medical Sciences, Raipur

Delhi-NCT
10. All India Institute Medical Sciences, Delhi
11. National Centre for Disease Control, Delhi

Gujarat
12. BJ Medical College, Ahmedabad
13. M.P.Shah Government Medical College, Jamnagar

Haryana
14. Pt. B.D. Sharma Post Graduate Inst. of Med. Sciences, Rohtak, Haryana
15. BPS Govt Medical College, Sonipat

Himachal pradesh
16. Indira Gandhi Medical College, Shimla, Himachal Pradesh
17. Dr.Rajendra Prasad Govt. Med. College, Kangra, Tanda, HP

Jammu and Kashmir
18. Sher‐e‐ Kashmir Institute of Medical Sciences, Srinagar
19. Government Medical College, Jammu

Jharkhand
20. MGM Medical College, Jamshedpur

Karnataka
1. Bangalore Medical College Research Institute, Bangalore
22. National Institute of Virology Field Unit Bangalore
23. Mysore Medical College Research Institute, Mysore
24. Hassan Inst. of Med. Sciences, Hassan, Karnataka
25. Shimoga Inst. of Med. Sciences, Shivamogga, Karnataka

Kerala
26. National Institute of Virology Field Unit, Kerala
27. Govt. Medical College, Thriuvananthapuram, Kerala
28. Govt. Medical College, Kozhikhode, Kerala

Madhya Pradesh
29. All India Institute Medical Sciences, Bhopal
30. National Institute of Research in Tribal Health (NIRTH), Jabalpur

Meghalaya
31. NEIGRI of Health and Medical Sciences, Shillong, Meghalaya

Maharashtra
32. Indira Gandhi Government Medical College, Nagpur
33. Kasturba Hospital for Infectious Diseases, Mumbai

Manipur
34. J N Inst. of Med. Sciences Hospital, Imphal‐East, Manipur

Odisha
35. Regional Medical Research Center, Bhubaneswar

Puducherry
36. Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education Research, Puducherry

Punjab
37. Government Medical College, Patiala, Punjab
38. Government Medical College, Amritsar

Rajasthan
39. Sawai Man Singh, Jaipur
40. Dr. S.N Medical College, Jodhpur
41. Jhalawar Medical College, Jhalawar, Rajasthan
42. SP Med. College, Bikaner, Rajasthan

Tamil Nadu
43. King"s Institute of Preventive Medicine Research, Chennai
44. Government Medical College, Theni

Tripura
45. Government Medical College, Agartala

Telangana
46. Gandhi Medical College, Secunderabad

Uttar Pradesh
47. King"s George Medical University, Lucknow

48. Institute of Medical Sciences, Banaras Hindu University, Varanasi
49. Jawaharlal Nehru Medical College, Aligarh

Uttarakhand
50. Government Medical College, Haldwani

West Bengal
51. National Institute of Cholera and Enteric Diseases, Kolkata
52. IPGMER, Kolkata

इन सेंटर पर दे सकते हैं सैंपल
देशभर में 57 सैंपल इकट्ठा करने वाले सेंटर भी बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में 4, असम में 4, बिहार में 3, चंडीगढ़ में एक, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में एक, गुजरात में 4, जम्मू-कश्मीर में एक, झारखंड में एक, कर्नाटक में 2, केरल में एक, लद्दाख में एक, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 7, मणिपुर में एक, ओडिशा में एक, पुडुचेरी में एक, राजस्थान में 2 और तमिलनाडु में 7, तेलंगाना में 2, यूपी में एक, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 5 सेंटर बनाए गए हैं।

 

 


 

 

Created On :   15 March 2020 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story