कोरोना की मार: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक और बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक टोटल लॉकडाउन

Coronavirus: Full lockdown in Bihar from 16 to 31 July
कोरोना की मार: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक और बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक टोटल लॉकडाउन
कोरोना की मार: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक और बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक टोटल लॉकडाउन
हाईलाइट
  • लॉकडाउन के दौरान रेलवे और विमान सेवा जारी रहेंगी
  • शॉपिंग मॉल
  • धार्मिक स्थल
  • सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे

डिजिटल डेस्क, पटना। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने फिर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार के सभी जिला मुख्यालय अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालय में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। वहीं, आपातकालीन सेवाओं को इसमें छूट दी गई है, इसके अलावा रेलवे और विमान सेवाएं जारी रहेंगी। बता दें कि बिहार में इस कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 18853 है। इसके साथ ही बिहार में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 1432 नए मामले सामने आए हैं। उधर, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले ये 14 जुलाई तक ही लागू की गई थी। राज्य सरकार ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये जरूरी कदम है। इसके अलावा बेंगलुरु में भी एक हफ्ते के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने फिर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के मुताबिक बिहार में आगामी 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी जिला मुख्यालय अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालय बंद रहेंगे। वहीं, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। इससे पहले पटना में 10 से 16 जुलाई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया था। 

बिहार में जल्द जारी की जाएंगी गाइडलाइन
बिहार में फिलहाल लॉकडाउन को लेकर विस्तृत गाइडलाइन को जारी नहीं किया गया। इसके जल्द ही जारी होने की संभावना है। सोमवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिस पर अंतिम निर्णय के लिए आज मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की बैठक हुई। इस बैठक में, वाहन परिचालन को लेकर क्या नियम बनाए जाएंगे और क्या सार्वजनिक वाहन को फिर से चलाने की अनुमति होगी या नहीं, इस पर निर्णय लिया गया।

इन राज्यों के शहरों में भी लॉकडाउन
महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
उत्तरप्रदेश: राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में 5 दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
कर्नाटक: आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

देश में 9 लाख लोग कोरोना से संक्रमित
भारत में कोरोना मामलों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच चुकी है और 23,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 5.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

Created On :   14 July 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story