Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 3500 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 50 हजार के पार

Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 3500 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 50 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। गुरुवार सुबह तक संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 3500 से ज्यादा मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक कोविड-19 के 52,952 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,783 लोगों की मौत हुई है जबकि 15,266 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस के 38 नए केस मिले हैं, दो की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 3355 हो गए हैं। अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है।

बुद्ध पूर्णिमा समारोह: मोदी का संदेश- संकट में है दुनिया, अपनी रक्षा करें और दूसरों की भी मदद करें

दिल्ली ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5532 हो गई है। 

देश में राज्यों की स्थिति:

क्र. राज्य कुल केस  डिस्चार्ज  मौत
1 अंडमान निकोबार 33 32 0
2 आंध्रप्रदेश 1777 729 36
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 46 35 1
5 बिहार 542 188 4
6 चंडीगढ़ 128 21 1
7 छत्तीसगढ़ 59 36 0
8 दिल्ली 5532 1542 65
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 6625 1500 396
11 हरियाणा 594 260 7
12 हिमाचल प्रदेश 43 34 3
13 जम्मू-कश्मीर 775 322 8
14 झारखंड 127 37 3
15 कर्नाटक 693 354 29
16 केरल 503 469 4
17 लद्दाख 42 17 0
18 मध्यप्रदेश 3138 1099

185

19 महाराष्ट्र

16,758

3,094

651

20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 10 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिशा 205 61 2
24 पुडुचेरी 9 6 0
25 पंजाब 1526 135 27
26 राजस्थान 3355 1739 95
27 तमिलनाडु

4,829

1,516 37
28 तेलंगाना 1107 648 29
29 त्रिपुरा 64 2 0
30 उत्तराखंड 61 39 1
31 उत्तरप्रदेश 2998 1130 60
32 पश्चिम बंगाल 1456 364 144
देश में कुल संक्रमित 52,952 15266 1783

 

  • गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश अब भी देश के कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।
     
  • महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर है। यहां आंकड़ा 16,758 हो गया है और इसके साथ ही यहां 3094 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया चुका है, जबकि यहां 651 लोगों की मौत हुई है।
     
  • मध्यप्रदेश में आंकड़ा 3000 को पार कर गया। यहां अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3,138 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 1,099 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 185 लोगों की मौत हुई है।
     
  • असम में कोरोना पीड़ितों की संख्या 46 है, 32 अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। बिहार में गुरुवार सुबह तक आंकड़ा 542 पहुंच गया है, जबकि 188 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां चार की मौत हुई है।
     
  • छत्तीसगढ़ में यह संख्या 59 है, 36 डिस्चार्ज हुए हैं। दादर नगर हवेली से सिर्फ एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है।
     
  • गुजरात में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अब तक यहां 6,625 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,500 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 396 लोगों की मौत हुई है।
     
  • हरियाणा में यह आंकड़ा 594 पहुंच गया है। 260 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और सात की मौत हुई है।
     
  • हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 45 बना है, जिसके साथ ही 38 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और दो की मौत हुई है।
     
  • कश्मीर में कोरोना पीड़ितों की संख्या गुरुवार की सुबह तक 775 है, 322 को डिस्चार्ज किया गया और 8 की मौत हुई है।
     
  • झारखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 127 पहुंच गया है। 27 को डिस्चार्ज किए जाने के साथ ही तीन की मौत हुई है।
     
  • कर्नाटक में आंकड़ा 693 तक है, 354 को डिस्चार्ज किया गया है और 29 अपनी जान गंवा चुके हैं।
     
  • केरल में भी यह आंकड़ा 503 पहुंच गया है, 469 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि चार की मौत हुई है। उधर लद्दाख में 71 मामले सामने आए हैं, 17 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
     
  • मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं, इनमें से दस को डिस्चार्ज किया गया है, एक की मौत हुई है।
     
  • उड़ीसा में 185 मामले गुरुवार सुबह तक दर्ज किए गए, जिनमें से 61 को डिस्चार्ज किया चुका है, जबकि दो की मौत हुई है।
     
  • पंजाब में 1,516 मामले सामने आए हैं,135 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 27 की मौत हुई है। 
     
  • तमिलनाडु में अब तक 4,829 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,516 को डिस्चार्ज किया गया है।
     
  • तेलंगाना में 1,107 कोविड-19 से जुड़े मामले सामने आए हैं, 648 को डिस्चार्ज किया गया है और 29 की मौत हो गई है।
     
  • उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं, 39 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हुई है।
     
  • उत्तर प्रदेश में 2,998 मामले गुरुवार सुबह तक दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 1,130 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 60 लोगों की मौत हुई है।
     
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या गुरुवार सुबह तक 1,456 पहुंच चुका है, 364 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब तक 144 लोगों की मौत हुई है।

 

Created On :   7 May 2020 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story