- ED ने दो चीनी नागरिकों चार्ली पेंग और कार्टर ली को मनी लांड्रिंग के आरोप में किया गिरफ्तार
- कोरोना संकट और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए ब्रिटेन ने जी 7 नेताओं को बुलाया
- पीएम मोदी गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठ ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- मध्य प्रदेश में आज नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सोमवार को फिर शुरू होगी वैक्सीनेशन ड्राइव
- राजस्थान: जालौर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, कई लोगों के मौत की आशंका
Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले 1 लाख के पार, अब तक 3163 लोगों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना के मामले एक लाख के पार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब और तेज हो गई है। देश में संक्रमण के कुल मामले एक लाख के पार पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4970 केस सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना के कुल मामले 1 लाख 1139 हो गए हैं। अब तक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है।वर्तमान में कुल 58 हजार 802 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 39 हजार 173 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
From 100 to 1 lakh COVID-19 cases in 64 days, India ahead of USA, UK in slowing down infection spread
— ANI Digital (@ani_digital) May 19, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/fURZkfbDo5pic.twitter.com/BZM4rrOnAm
लॉकडाउन में छूट: पंजाब में सार्वजनिक परिवहन, कैब और सैलून खोलने की अनुमति
राजस्थान में कोरोना के 122 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,629 हो गई है।
122 new COVID19 positive cases, 1 death reported in the state; the total number of positive cases in the state is now 5629: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/cCGEFoe4xL
— ANI (@ANI) May 19, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार...
- देश में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम अभी भी कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।
- दादर नगर हवेली में सिर्फ एक मामला सामने आया है।
- आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या मंगलवार सुबह तक 2 हजार 484 पहुंच गई है। इनमें से 1 हजार 552 लोग को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया, जबकि संक्रमण के कारण यहां 50 मौतें हुईं।
- असम में अब तक 107 लोग कोरोना से पीड़ित हुए। इनमें से दो की मौत हुई और 41 को डिस्चार्ज किया गया है।
- बिहार में मंगलवार सुबह तक 1 हजार 391 लोग इस वायरस की चपेट में आए, जिनमें से 9 की मौत हुई और 494 को डिस्चार्ज किया गया।
- चंडीगढ़ में 196 मामले सामने आए हैं, 54 को डिस्चार्ज किया गया और तीन की यहां मौत हुई है।
- छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 मामले सामने आए हैं, यहां 59 को डिस्चार्ज किया गया है।
- राजधानी दिल्ली में आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह तक यहां 10 हजार 54 लोग वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से कुल 4 हजार 485 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 168 लोगों की यहां मौत हुई है।
- गोवा में 38 मामले सामने आए हैं, इनमें से भी 7 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
- गुजरात में यह आंकड़ा 11 हजार 745 पहुंच चुका है। राज्य में महामारी के चलते 694 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि उपचार के बाद 4 हजार 804 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
- हरियाणा में पीड़ितों की संख्या 928 पहुंच चुकी है, जिनमें से 598 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में 14 की मौत हुई है।
- हिमाचल प्रदेश में यह संख्या 90 पहुंची है, 44 को डिस्चार्ज किया गया, तीन की मौत हुई।
- जम्मू एवं कश्मीर में 1 हजार 289 मामले सामने आए हैं, 609 को डिस्चार्ज किया गया है और 15 मरीजों की यहां मौत हुई है।
- झारखंड में यह संख्या मंगलवार सुबह तक 223 रही। इसमें से तीन लोगों की मौत हुई और स्वस्थ होने पर 113 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
- कर्नाटक में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 1 हजार 246 है, 530 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 37 लोगों की मौत हो गई है।
- केरल में मरीजों का आंकड़ा 630 हो गया है, 497 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। चार की मौत हुई है।
- लद्दाख में 43 मामले सामने आए हैं, 41 को डिस्चार्ज किया गया।
- मध्यप्रदेश में कोवोड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5 हजार 236 हो गई है, जिसमे से 2 हजार 435 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 252 लोगों की मौत हुई है।
- महाराष्ट्र में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां अब तक सर्वाधिक 35 हजार 58 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 8 हजार 437 को डिस्चार्ज किया गया है। 1 हजार 249 मरीजों की मौत हुई है।
- मणिपुर से सिर्फ 7 मामले दर्ज किए गए हैं। मेघालय में 13 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हुई है।
- उड़ीसा में अब तक 876 मामले सामने आए हैं। 220 को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि चार की मौत हुई है।
- पुडुचेरी में सिर्फ 18 मामले सामने आए हैं, 9 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।
- पंजाब में 1 हजार 980 मामले सामने आए। 1 हजार 547 को डिस्चार्ज किया गया। 34 की मौत हुई।
- राजस्थान में 5 हजार 507 मामले सामने आए। 4 हजार 406 को डिस्चार्ज किया गया और 81 की मौत हुई।
- तमिलनाडु में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या11 हजार 760 पहुंच गई है, इसमें से 4 हजार 406 को डिस्चार्ज किया गया और यहां अब तक 81 लोगों की मौत हुई है ।
- तेलंगाना में 1 हजार 597 मामले सामने आए हैं, 1 हजार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 35 की मौत हुई है।
- त्रिपुरा में 167 मामले सामने आए हैं। 85 को डिस्चार्ज किया गया है।
- उत्तराखंड में मंगलवार सुबह तक 93 मामले दर्ज किए गए हैं। 52 को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में एक मौत हुई है।
- उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना के 4 हजार 605 मामले सामने आए। 2 हजार 783 को डिस्चार्ज किया गया और 118 की मौत हुई।
- पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 2 हजार 825 हो गया। इसमें से 1 हजार 06 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। मंगलवार सुबह तक यहां 244 लोगों की मौत हुई है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।