बाबा की हैं 16 हजार रानियां, दिल्ली में बंधक लड़कियों को छुड़ाया

Delhi Police raid ashram where Baba Virendra Dev Dikshit raped several women
बाबा की हैं 16 हजार रानियां, दिल्ली में बंधक लड़कियों को छुड़ाया
बाबा की हैं 16 हजार रानियां, दिल्ली में बंधक लड़कियों को छुड़ाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम से पुलिस ने बंधक नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को छुड़ाया है। राजधानी के रोहिणी इलाके में चल रहे इस आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने मंगलवार देर रात को छापा मारा था। टीम ने इस दौरान आश्रम के गार्ड और एक लड़की को भी हिरासत में लिया है।  आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के सर्वे-सर्वा बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर यहां रहने वाली लड़कियों से यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

 

NGO की शिकायत

दरअसल इस संस्थान पर एक NGO ने आरोप लगाया था कि, यहां पर उसी तरह से लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर रखा जाता है जैसे कि हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के आश्रम में रखा जाता था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को नॉर्थ दिल्ली के इस आश्रम के तत्काल जांच करने के आदेश दिए थे। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल पुलिस की पूरी फौज के साथ इस आश्रम में रेड करने पहुंची थी।

 

बाबा राम रहीम के जैसा मामला

ऐक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक बात है कि महिलाओं और लड़कियों को भगवान के उपदेश देने के नाम पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा जा रहा है। बैंच ने कहा था कि ये मामला उसी तरह का है जिस तरह के मामले में एक बाबा को महिला शिष्यों के रेप के जुर्म में 20 साल की सजा सुनाई गई है। हरियाणा के बाब राम रहीम का नाम लिए बगैर जस्टिस की बैंच ने ये बात कही थी।

 

बाबा की 16 हजार रानियां

वीरेंद्र देव दीक्षित की दरिंदंगी का शिकार बनी एक लड़की के मुताबिक़ आश्रम में राम रहीम की तरह ही इस बाबा ने भी कई गुफा, छोटे-छोटे गुप्त रास्ते बना रखे हैं। खुद को भगवान शंकर, राम और कृष्ण कहने वाला वीरेंद्र देव दलील देता है कि उसकी सभी लड़कियां सोलह हजार रानियां हैं। पुलिस बाबा के ख़िलाफ़ जांच कर रही है लेकिन वीरेंद्र देव दीक्षित का कोई अता पता नहीं है।

 

कई लड़कियों को बनाया शिकार

इस कार्रवाई के दौरान कुछ पीड़ित परिवार भी मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बाबा बहलाकर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आश्रम में चल रही काली करतूतों पर कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसमें स्पेशल टीम आश्रम में की गई रेड पर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी


 

Created On :   20 Dec 2017 12:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story