PM मोदी को नवंबर तक मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास आया मेल

Delhis Police Commissioner received a E mail to kill pm modi
PM मोदी को नवंबर तक मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास आया मेल
PM मोदी को नवंबर तक मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास आया मेल
हाईलाइट
  • जानकारी जुटा रही दिल्ली पुलिस
  • पूर्वोत्तर के राज्य से मेल आने का शक
  • सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक धमकीभरा मेल मिला है, जिसमें प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक ई मेल में लिखा है कि नवंबर 2019 में पीएम मोदी को जान से मार दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ई मेल के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस को अब तक की जांच में ई मेल पूर्वोत्तर के एक राज्य से आने का शक है। हालांकि अब तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जिसने ई मेल भेजा है। दिल्ली पुलिस उस शख्स को ढूंढने की कोशिश कर रही है।


बता दें कि कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा है। पुलिस ने दावा किया था गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में से एक के पास एक खत मिला था, जिसमें प्रधानमंत्री की हत्या की बात लिखी थी। इन पांचों को भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की तरह वारदात को अंजाम देने की बात लिखी थी। पत्र लिखने वाले की पहचान आर के रूप में हुई थी। मेल आने के बाद सुरक्षा एंजेसिंयों में हड़कंप मच गया है।

Created On :   13 Oct 2018 7:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story