नशे में धुत महिला ने किया मां और भाई पर फायर

Drunk’ woman shoots at mother, brother in Delhi’s Defence Colony after argument
नशे में धुत महिला ने किया मां और भाई पर फायर
नशे में धुत महिला ने किया मां और भाई पर फायर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली कीी डिफेंस कॉलोनी में गुरुवार रात फायरिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपनी ही मां और भाई पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि महिला ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है। घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस इस मामले को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर देख रही है। इस वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी  47 वर्षीय संगीता के नाम से ही ये पिस्टल रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि संगीता ने अपनी पिस्टल से तीन राउंड फायर किए थे। फायर करने के बाद आवाज सुनकर आस-पास के लोग यहां जमा हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि महिला ने इतना नशा कर रखा था कि ठीक से वह चल भी नहीं पा रही थी।  

 

घायलों की हालत ठीक न होने की वजह से पुलिस अभी इनका स्टेटमेंट नहीं ले पाई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही डॉक्टर उन्हें इसकी परमिशन देंगे वैसे ही वह स्टेटमेंट लेकर अपनी जांच को आगे बढ़ाएंगे। 

 

पुलिस को इस वारदात की जानकारी रात करीब 12.43 मिनट पर मिली थी। जानकारी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच काफी देर से बहस चल रही थी।

 

दिल्ली पुलिस के डेप्यूटी कमिश्नर रोमिल बानिया ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपी संगीता से पूछताछ कर रही है। संगीता का मेडिकल एक्जामिनेशन भी कराया गया है। वहीं संगीता की लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

लोकल पुलिस स्टेशन के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों से हथियार का लाइसेंस रद्द करने की रिक्वेस्ट करेंगे। पुलिस ने IPC की धारा 307 के तहत आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

 

हाल ही में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी फायरिंग की एक वारदात सामने आई थी। जिसमे एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता कि लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी के स्कूल की एक छात्रा को गोली मार दी थी और बाद में खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी। ये दोनों ही वारदातों में लाइसेंसी हथियार का उपयोग किया गया था।

 

Created On :   22 Dec 2017 1:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story