WARM FRIDAY: अल डोराडो वेबसाइट ने जारी की दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट, सभी भारत के

WARM FRIDAY: अल डोराडो वेबसाइट ने जारी की दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट, सभी भारत के
हाईलाइट
  • गर्म शहरों की सूची में सभी 15 शहर भारत के
  • मध्य प्रदेश के खरगोन का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा
  • मौसम वेबसाइट अल डोराडो ने जारी की दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दुनिया भर में भारत के लोगों को इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वेबसाइट अल डोराडो के मुताबिक शुक्रवार को मध्य भारत दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म जगह रही। वेबसाइट ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों के लिस्ट जारी की है। जिसमें से सभी शहर भारत के ही हैं। जिनका तापमान दुनिया के अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा।

वेबसाइट द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक इस दिन सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के खरगोन का 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म शहरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के विदर्भ का अकोला रहा। यहां का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नागपुर में 45.2, अमरावती में 45.4, वर्धा में 45.7, चन्द्रपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस लिस्ट में जिन 15 शहरों के नाम हैं उसमें 9 शहर महाराष्ट्र से, तीन मध्य प्रदेश से, दो उत्तर प्रदेश से और एक तेलंगाना से हैं।

बता दें कि ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते प्रभाव के कारण इसका असर मौसम पर ज्यादा पड़ रहा है। जिसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दिखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र के कई शहरों में लू की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान यहां का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। साल 2018 को मौसम विभाग ने 1901 के बाद से सबसे गर्म साल बताया था।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस गर्मी सेंट्रल इंडिया के लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Created On :   27 April 2019 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story