मुंबई भगदड़ : मरे हुए लोगों के शव से गहने निकालने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Elphinstone stampede Missing ornaments returned to families of deceased
मुंबई भगदड़ : मरे हुए लोगों के शव से गहने निकालने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई भगदड़ : मरे हुए लोगों के शव से गहने निकालने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एलफिंस्टन रोड स्टेशन हादसे में जहां मौके पर मौजूद लोग जी-जान से मदद में जुटे थे तो वहीं से कुछ शर्मिंदा करने वाली तस्वीरें भी सामने आईं। हादसे के बाद एक तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा था कि जहां लोग पीड़ितों की मदद कर रहे थे तो वहीं कुछ लोग मृत महिला के शरीर से गहने निकल रहे हैं। जैसे ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई रेलवे पुलिस सर्तक हो गई और जांच में जुट गई। गौरतलब है कि रविवार को आभूषण चोरी मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सूचना दी है कि चोरी हुए गहने एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल के वार्ड बॉय राजा ने मृतक के परिवार को लौटा दिए हैं।

अस्पताल के वार्ड बॉय ने चोरी किए थे गहने

मुंबई पुलिस ने कहा, "केईएम अस्पताल के वार्ड बॉय ने मृतक के शरीर से ज्वैलरी को चोरी कर लिया था। लेकिन बाद में उसने सारा सामान दादर पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया। जिसके बाद पीड़ितो को उनका समान वापस उनके घर जाकर सौंप दिया गया।" पुलिस ने आगे बताया है कि कुछ मृतकों के सामान पुलिसके पास हैं और उनके रिश्तेदारों से संपर्क कर इसकी सूचना दे दी गई है।

हादस में हुई 23 मौतें

बता दें कि 29 अगस्त को एलिफिंस्टन रोड स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 23 लोगों की मौत हो गई थी और 39 घायल हो गये। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 13 पुरुष, 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह हादसा सुबह 10 बजकर 15 मिनट के करीब हुआ। इस दुर्घटना का कारण बारिश और अफवाह का फैलना बताया जा रहा है। 
 

Created On :   1 Oct 2017 3:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story