दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर

Encounter in South Kashmirs Shopian, 2 terrorists killed
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर
हाईलाइट
  • दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़
  • 2 आंतकवादी ढेर

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, शोपियां में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

एवाईवी/एसजीके

Created On :   14 Oct 2020 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story