होली आने से पहले ही बाजार में आ गया है नकली रंग और गुलाल, देश के इस बड़े शहर में मिला नकली गुलाल का जखीरा, जानिए कितना हो सकता है खतरनाक

Fake colors and gulal came in the market even before Holi, know where the police busted the fake company
होली आने से पहले ही बाजार में आ गया है नकली रंग और गुलाल, देश के इस बड़े शहर में मिला नकली गुलाल का जखीरा, जानिए कितना हो सकता है खतरनाक
सावधान! बाजार में हैं नकली गुलाल होली आने से पहले ही बाजार में आ गया है नकली रंग और गुलाल, देश के इस बड़े शहर में मिला नकली गुलाल का जखीरा, जानिए कितना हो सकता है खतरनाक
हाईलाइट
  • नकली रंग है कितना खतरनाक?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों के बाद होली के रंग में पूरा देश रंगा हुआ नजर आने वाला है। अगले महीने 8 मार्च को भारत गुलाल के रंग में रंगा हुआ दिखाई देगा। भारत के इस पर्व को देखने के लिए साल दर साल देश-विदेशों से सैलानी आते रहे हैं। हालांकि, देश और विदेशों से आए लोगों के लिए एक बड़ी चेतवानी है कि बाजार में नकली गुलाल और रंग आ चुके हैं। ठीक ऐसी ही खबर दिल्ली के मार्केट से आई है जहां पर एक ब्रांडेड गुलाल के नाम से नकली गुलाल बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने इस कार्रवाई में लाखों का नकली माल अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन फैक्ट्री का मालिक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

दबिश में पुलिस को क्या मिला?

नकली गुलाल बनाने वाली यह कंपनी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्थित है। जहां पर पुलिस ने रेड मारी। दिल्ली पुलिस को गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री से नकली गुलाल पैकिंग मशीन, कंपनी के नाम के कार्टून और पन्नियां भी भारी संख्या में मिली हैं। इस पूरे मामले का आरोपी फैक्ट्री मालिक अब तक पुलिस के हाथ में नहीं आया है। इस पूरे मामले को देखते हुए स्वरूप थाने की पुलिस एक्टिव हो गई है और इस करतूत को अंजाम देने वाले शख्स को ढूंढने में लग गई है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

नकली गुलाल पर डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि हमे पता जैसे ही चला कि यहां होली के त्योहार को देखते हुए नकली रंग और गुलाल बनाया जा रहा है। प्रशासन ने फुर्ती दिखाते हुए फैक्ट्री पर छापा मार दिया। जिसमें भारी मात्रा में नकली रंग और गुलाल मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस फैक्ट्री से जुडे़ एक आदमी का पता चला है, जबकि सारे यहां वर्कर ही हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।

नकली रंग है कितना खतरनाक?

होली के पावन मौके पर लोगों को नकली रंग और गुलाल की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हर साल कुछ ऐसे मामले आते रहे हैं, जिनमें आमतौर पर नकली रंग और गुलाल को ही जिम्मेदार माना जाता है। नकली रंग और गुलाल से होली खेलने पर सीधेतौर पर वह आपकी त्वचा और शरीर पर असर डालता है। अगर आप पर नकली रंग या गुलाल पड़ते हैं तो इन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। 

  • त्वचा में जलन और खुजली
  • स्किन एलर्जी और इंफेक्शन
  • आंखों में लगने से जलन की समस्या
  • एक्जिमा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा
  • अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी समस्या का खतरा


 

Created On :   24 Feb 2023 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story