महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज कराने की मिली अनुमति, बनेगी पुरूष 

Female constable got permission to change gender, will become male
महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज कराने की मिली अनुमति, बनेगी पुरूष 
मध्य प्रदेश पुलिस महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज कराने की मिली अनुमति, बनेगी पुरूष 
हाईलाइट
  • गृह विभाग ने महिला कांस्टेबल को दिया अनुमति
  • मध्य प्रदेश में महिला पुलिस कांस्टेबल कराएगी लिंग चेंज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला कांस्टेबल को लिंग चेंज कराने की अनुमति गृह विभाग की तरफ से दी गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश का यह पहला मामला है। जहां पर महिला पुलिस कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दी गई है। महिला कांस्टेबल को बचपन से जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर की समस्या थी। जिसकी पुष्टि भी राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सकों द्वारा की गई थी। 

महिला कांस्टेबल ने किया था आवेदन

आपको बता दें कि महिला पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस हेडक्वार्टर को साल 2019 में जेंडर चेंज कराने के लिए आवेदन भेजा था। जिसके बाद से पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग से अनुमति हेतु मार्गदर्शन चाहा गया। गृह विभाग ने विधि से परामर्श के बाद आखिरकार एक दिसंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय को महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज करने की अनुमति करने के निर्देश दे दिए। 

जानें जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर 

आपको बता दें कि मनोविज्ञान चिकित्सकों का मानना है कि जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है। इस तरह के केस में महिला या पुरूष अपने जेंडर के साथ सामान्य नहीं होता। महिलाओं की सोच होगी कि उसे लड़का होने चाहिए और पुरूषों की सोच होती है कि उसे लड़की होनी चाहिए। यहां तक कि सेक्सुअल इच्छाएं भी विपरीत लिंग की तरफ ही होती है। ऐसे केसों में बहुत सारे लोग संकोच के कारण कुछ कह नहीं पाते हैं और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इस तरह की समस्याओं 

Created On :   1 Dec 2021 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story