UP Budget 2018: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेश किया बजट, शिक्षा-किसानों पर फोकस

Finance Minister Rajesh Agrawal presented Yogi govt UP Budget2018
UP Budget 2018: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेश किया बजट, शिक्षा-किसानों पर फोकस
UP Budget 2018: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेश किया बजट, शिक्षा-किसानों पर फोकस

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को योगी सरकार के दूसरे बजट को पेश किया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया। बता दें कि यह पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि पिछले साल 3.84 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में बजट को अनुमोदन मिला। इस बैठक में बजट अनुमोदन के अलावा सात प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। यूपी बजट 2018 उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट साबित होगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश कर रही है। बजट भाषण की शुरुआत वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने शायरी पढ़कर की। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। 

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने की बजट की घोषणाएं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 2 हजार आठ सौ 73 करोड़ रुपए।

सर्व शिक्षा अभियान के लिए 18 हजार 167 करोड़ रुपए।

मिड डे मील के लिए 2 हजार 48 करोड़ रुपए।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को 167 करोड़ रुपए।

महिला एवं बाल कल्याण के लिए 8 हजार 815 करोड़ रुपए।

फल वितरण के लिए 167 करोड़ रुपए।

सबला योजना के लिए 315 करोड़ रुपए।

वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए का आवंटन।

सरयू नहर परियोजना को 1 हजार 614 करोड़ रुपए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 650 करोड़ रुपए।

20 नए कृषि केंद्रों की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए।

पुल निर्माण के लिए 1 हजार आठ सौ 17 करोड़ रुपए आवंटित।
 

गेहूं खरीद के लिए 5500 केंद्र खोले जाएंगे।

आतंकवाद से लड़ने के लिए हमने एटीएस को मजबूत किया।

5 लाख आवासों के आवंटन का लक्ष्य है।

अमृत योजना से सात शहरों को लाभ मिला।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लिए 500 करोड़ रुपए दिए।

गांवों में खोले जाएंगे 100 आयुर्वेदिक अस्पताल।

गंगा सरयू नहर परियोजना को एक हजार 614 करोड़ रुपए का आवंटन।

पीएम मातृवंदना योजना के लिए 591 करोड़ रुपए।

यह योगी सरकार का दूसरा बजट है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने पहला बजट 3.84 लाख करोड़ रुपये का पेश किया था।

दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय को 26 करोड़ रुपए।

रामायण, कृष्ण, सूफी व बौद्घ सर्किट को 70 करोड़ रुपए।
 

कैलाश मानसरोवर भवन का होगा निर्माण।

माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 480 करोड़ रुपए।

 

Created On :   16 Feb 2018 7:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story