मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भगोड़ा घोषित

By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2021 8:49 AM
वसूली मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भगोड़ा घोषित
हाईलाइट
- परमबीर सिंह को अभी तक नहीं पकड़ पाई मुंबई पुलिस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भगौड़ा अपराधी घोषित करने के मुंबई पुलिस के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। मुंबई की अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र सीआईडी की उस याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें सिंह को जबरन वसूली के कई मामलों में भगोड़ा घोषित करने की मांग की गई थी। हालांकि तब इस संबंध में कोई फैसला नहीं सुनाया गया था। बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ तीन गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं और फिलहाल वह कहां है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
(आईएएनएस)
Created On : 17 Nov 2021 1:30 PM
Next Story