जनता का भरोसा तोड़ने के बाद अब CBI को नुकसान पहुंचाने पर तुले हैं मोदी- मनमोहन

जनता का भरोसा तोड़ने के बाद अब CBI को नुकसान पहुंचाने पर तुले हैं मोदी- मनमोहन
हाईलाइट
  • पीएम मोदी को बताया असत्यवादी
  • साम्प्रदायिक हिंसा
  • लिंचिंग और गौ-रक्षा जैसे मसलों पर किया प्रहार
  • पूर्व पीएम मनमोहन कांग्रेस नेता शशि थरूर की किताब ‘द पैराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर’ के विमोचन कार्यक्रम आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यह बात कही।
  • पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मोदी ने ऐसी सरकार का नेतृत्व किया है जो देश में साम्प्रदायिक हिंसा, लिंचिंग और गौ-रक्षा से मसलों पर अक्सर मौन रहती है। मोदी का शासन देश के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने देश के मतदाताओं का भरोसा तोड़ दिया है। बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन कांग्रेस नेता शशि थरूर की किताब  ‘द पैराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर’ के विमोचन कार्यक्रम आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यह बात कही।

पीएम मोदी पर आरोप लगता हुए मनमोहन ने कहा, मोदी सरकार के तहत देश के विश्वविद्यालयों और CBI जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी भारत के लोगों से तमाम बड़े-बड़े दावे करके भारत के 14वें प्रधानमंत्री चुने गए, लेकिन उनके बीते चार साल के कार्यकाल में लोग खुश नहीं हुए। उनकी सरकार मतदाताओं की आशाओं पर खरे नहीं उतरी हैं, उन्होंने मतदाताओं का यकीन तोड़ा है।

मोदी असत्यवत प्रधानमंत्री
थरूर की किताब का हवाला देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी असत्यवत प्रधानमंत्री हैं और थरूर ने अपनी किताब में बेहत प्रभावी ढंग से इस बात को साबित किया है।  उनकी कही बातों का सत्य से कोई संबंध नहीं है। पीएम मोदी ने विदेशों में पड़े कालेधन का स्वदेश में वापस लाने का वादा किया था। उस दिशा में आज तक कुछ नहीं हुआ। वहीं, जल्दबाजी में नोटबंदी कर दी गई। GST अर्थव्यवस्था के लिए आपदा साबित हो रही है। मनमोहन सिंह ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गईं, क्योंकि मोदी सरकार ने तेल की कीमतें कम होने का लाभ भारत की जनता को देने के बजाय पेट्रोल और डीजल पर अत्यधिक उत्पाद कर लगा दिया।

Created On :   27 Oct 2018 2:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story