आईएएस अधिकारी के घर निकल रही नोटों की गिड्डिया, ED की टीम ने मारा छापा

Giddy of notes coming out of IAS officers house, ED team raided
आईएएस अधिकारी के घर निकल रही नोटों की गिड्डिया, ED की टीम ने मारा छापा
झारखंड आईएएस अधिकारी के घर निकल रही नोटों की गिड्डिया, ED की टीम ने मारा छापा
हाईलाइट
  • सिंघल पर पहले भी कई मामलों में अनियमितता के गंभीर आरोप पर लगते रहे।

डिजिटल डेस्क,रांची।  झारखंड में ED की टीम ने सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम शुक्रवार सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है। टीम को इस दौरान पूजा सिंघल के करीबी के घर से करीब 25 करोड़ रूपये मिलने की खबर है। वहीं ईडी के अधिकारी नोटों को गिनने के लिए मशीन का सहारा ले रहे हैं। हालांकि ये मशीने भी नोट गिन गिनकर गर्म हो रही हैं। बता दें अभी तक आधिकारिक रूप से किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के घर से ईडी की टीम को कई अहम कागजात भी मिले हैं।

बता दें ईडी रांची में कांके रोड के चांदनी चौक में स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लॉक नंबर 9 और बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी कर रही है। पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा का है। अभिषेक पेशे से व्यवसायी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम  पूजा सिंघल के सरकारी आवास में भी पहुंची है।

 सिंघल पर पहले भी कई मामलों में अनियमितता के गंभीर आरोप पर लगते रहे। 
खूंटी में मनरेगा में 18.06 करोड़ रुपये के घोटाले के वक्त सिंघल ही वहां की उपायुक्त थी। पूजा सिंघल पर पलामू में उपायुक्त रहने के दौरान करीब 83 एकड़ जमीन एक निजी कंपनी को खनन के लिए ट्रांसफर करने का भी आरोप लगा था।

पूजा सिंघल झारखंड की एक सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास वर्तमान में उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार है। यही नहीं इसके साथ ही वह झारखंड राज्य खनिज विकास निगम की चेयरमैन भी हैं। बता दें बीजेपी सरकार के समय में पूजा सिंघल के पास कृषि सचिव का पद था। 

Created On :   6 May 2022 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story