हिमाचल में फिर हुई जबरदस्त बर्फबारी, फंसे वाहन, कश्मीर का देश से सपर्क टूटा

हिमाचल में फिर हुई जबरदस्त बर्फबारी, फंसे वाहन, कश्मीर का देश से सपर्क टूटा
हाईलाइट
  • कई इलाकों में जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
  • तीन डिग्री तक नीचे आया पारा
  • मनाली में हुई करीब एक फीट बर्फबारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली व मंडी सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। मनाली में रविवार की रात करीब 2:00 बजे से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जो सुबह 9:00 बजे तक चलता रहा। यहां करीब एक फीट बर्फबारी हुई है। इसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मनाली में माइनस 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

बढ़ा जोखिम
ताजा बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे राज्य का देश केक बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। वहीं बर्फबारी के कारण हजारों पर्यटक मनाली और सोलंग नाला वैली में फंस गए हैं। मनाली के कोठी व सोलंग गांव की सड़कें अबरुद्ध हो गई हैं। तेज बर्फबारी से मनाली पलचान मार्ग सहित धुंधी मार्ग में भी जोखिम बढ़ गया है। कुल्लू को लाहुल से जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे में तीन फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा तीन डिग्री तक नीचे आ सकता है।

बसें रूटों पर ही फंसी
हिमपात के चलते मंडी जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शनिवार रात को जमकर बर्फबारी हुई है। सराज के जंजैहली तक जहां हिमपात हुआ है, बर्फबारी के कारण सराज, चौहारघाटी सहित अन्य क्षेत्रों में परिवहन निगम के कई रूट प्रभावित हुए हैं। ताजा बर्फबारी के चलते बसें रूटों पर ही फंस गई हैं। 

यहां इतनी बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में रविवार को 2.2 डिग्री, कल्पा में माइनस 4.8 डिग्री, कुफरी, फागू, नारकंडा और खड़ा पत्थर का शिमला के ऊपर इलाकों से सड़क संपर्क टूट गया है। जानकारी के मुुताबिक हिमाचल के डलहौजी में जहां 30 सेमी बर्फ गिरी तो वहीं और मनाली में 23 सेमी बर्फबारी हुई है। केलंग में 9 सेमी, कुफरी और कल्पा में 8-8 सेमी और शिमला में 3.5 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा लाहौल स्पीति के कोकसर, नेंनगार, दारचा में 6 इंच, सिसु व जिस्पा में 3 इंच, उदयपुर, मड़ग्रा, गोंदला, दालंग, मुलिंग, प्यूकर, शटिंगरी में 2 इंच हिमपात हुआ। 

Created On :   13 Jan 2019 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story