Exit Poll : हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस के खाली हाथ

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी बहुत ही कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। मतगणना से पहले हुए लगभग सभी एग्जिट पोल में BJP को बहुमत मिलता बताया जा रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे किया गया। जिसमें इस बार BJP को 47 से 55 जबकि कांग्रेस को 13-20 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 2 सीटें आने का अनुमान है। यहां सैंपल साइज 14222 था, जबकि सर्वे करने वाले 23 थे।
इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA के सर्वे में सर्वाधिक सीटें BJP को मिलती दिख रही थीं। इस एग्जिट पोल के हिसाब से हिमाचल में BJP को 50 प्रतिशत जबकि कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इस बार सीधा मुकाबला मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और BJP के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के बीच है। इस बार हिमाचल में 68 सीटों के लिए कुल 337 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें भी पुरुष प्रत्याशी 138 जबकि महिला प्रत्याशी सिर्फ 19 थीं।
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीता था हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं। पिछली बार भी प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में चुनाव लड़ने वाली BJP को सिर्फ 26 सीटें ही मिली थीं। इस तरह यहां BJP की हार हुई थी। यहां से वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार भी कांग्रेस और BJP इन दोनों ही दिग्गज नेताओं की अगुवाई में चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इस बार सारे समीकरण BJP के पक्ष में नजर आ रहे हैं। प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 60 से अधिक सीटें जीतने जा रही हैं।
चाणक्य के पोल में बीजेपी की बल्ले-बल्ले
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की बल्ले-बल्ले ही नजर आ रही है। चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत मिलती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 55 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को केवल 13 सीटों से संतोष करना पड़ेगा।
ABP-CSDS एग्जिट पोल
ABP-CSDS के एग्जिट पोल में भी हिमाचल में बीजेपी की वापसी दिख रही है। इस पोल में बीजेपी को 38 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 29 सीटों का अनुमान लगाया गया है। अन्य को 1 सीट मिल सकती है। हिमाचल में कुल 68 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 35 सीटों का है।
NBT-C वोटर एग्जिट पोल
NBT-C वोटर एग्जिट पोल मुताबिक 68 विधानसभा सीटों वाले पहाड़ी राज्य में 41 सीटों के साथ कमल खिल रहा है। बीजेपी को 35 सीटों के जादुई आंकड़े से 6 सीटें अधिक मिल रही हैं। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को महज 25 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। 2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।
हिमाचल में मतगणना से पहले हुए एग्जिट पोल के आंकड़े
#ExitPoll2017 न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक BJP को 55 (+/-7), कांग्रेस को 13 (+/-7) सीटें मिलने की संभावना।
#ExitPolls2017 कुल्लू रीजन में BJP को 10, कांग्रेस को 5 और अन्य के खाते में एक सीट जाने की संभावना है।
#ExitPolls2017 वोट शेयर के मामले में BJP को 2012 के चुनाव के मुकाबले 9.2% का फायदा हो सकता है और उसे कुल 47.6% वोट मिल सकते हैं।
#ExitPolls2017 मैदानी इलाके में BJP को 9 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने की संभावना है।
#ExitPolls2017 कुल्लू रीजन में BJP को 10, कांग्रेस को 5 और अन्य के खाते में एक सीट जाने की संभावना है।
#ExitPolls2017 चंबा क्षेत्र में BJP को 14, कांग्रेस को 6 और अन्य को कोई भी सीट नहीं मिलने की संभावना है।
#ExitPolls2017 कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले 1.2% ज्यादा वोट मिलेंगे और वह 44% वोट हासिल करती दिख रही है।
#ExitPolls2017 कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हो सकता है और उसे 25 सीटें मिल सकती हैं।
Created On :   14 Dec 2017 6:01 PM IST