चीनी मीडिया की टिप्पणी : भारत को कड़ा सबक सिखाओ

Indias military strength in front of China is nothing
चीनी मीडिया की टिप्पणी : भारत को कड़ा सबक सिखाओ
चीनी मीडिया की टिप्पणी : भारत को कड़ा सबक सिखाओ

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बुधवार को भारत पर हमला और तेज करते हुए कहा कि सरहद पर अभी जो स्थिति अभी बन रही है, वो चिंता का विषय है। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि 'भारत को कड़ा सबक सिखाना चाहिए'। एक अन्य सरकारी अखबार चाइना डेली ने लिखा कि 'भारत को अपने गिरेबान में झाांकना चाहिए'।

ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा कि भारत अगर चीन के साथ अपने सीमा विवादों को और हवा देता है तो उसे 1962 से भी गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा। अखबार ने लिखा कि डोक ला इलाका में तीसरे सप्ताह भी गतिरोध जारी है और भारत को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। इसमें कहा गया, अगर भारत यह मानता है कि उसकी सेना दोंगलांग इलाका (डोक ला) में फायदा उठा सकती है और वह ढाई मोर्चों पर युद्ध के लिये तैयार है तो हमें भारत को यह कहना पड़ेगा कि चीन उनकी सैन्य ताकत को तुच्छ समझता है।  

दुनिया को गुमराह कर रहा है भारत

सिक्किम सेक्टर में चिकन्स नेक के पास चीनी जवानों द्वारा सड़क निर्माण की बात कहकर भारत जनता को गुमराह कर रहा है, जिस कारण चीनी लोग इस उकसावे से आहत हैं। इसने लिखा, हमारा मानना है कि चीनी सरजमीन से भारतीय सैनिकों को निकाल बाहर करने के लिये चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पर्याप्त रूप से सक्षम है। भारतीय सेना पूरे सम्मान के साथ अपने क्षेत्र में लौटने का चयन कर सकती है या फिर चीनी सैनिक उन्हें उस इलाके से निकाल बाहर करेंगे।

इसमें लिखा है कि इस मुद्दे से निपटने के लिये राजनयिक और सैन्य अधिकारियों को हमें पूरा अधिकार देने की आवश्यकता है। हम लोग चीनी समाज से इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय एकता बनाये रखने का आवान करते हैं। अगर पेशेवरों को भारत के खिलाफ लड़ना हो और हमारे हितों की रक्षा करनी पड़ी तो चीनी लोग जितने एकजुट रहेंगे, भारत के खिलाफ लड़ाई में उन्हें उतने बेहतर हालात मिलेंगे। इस वक्त निश्चित रूप से हमें भारत को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।  

Created On :   5 July 2017 2:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story